Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Dogs bit... recommendations led to preferential treatment... an uproar ensued over the injection.

मुरादाबाद अस्पताल में हो गया हंगामा: लाइन में खड़े रहे मरीज, सिफारिश वालों को पहले लगे एंटी रेबीज के टीके

Tue, 17 Nov 2026 01:33 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 01:33 AM IST
सार

दो दिन के अवकाश के बाद जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ उमड़ी। एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने पहुंचे 210 लोगों को एआरवी ओपीडी के बाहर लाइन में लगना पड़ा। इस दौरान पीछे खड़े मरीजों और कथित तौर पर सिफारिश से पहुंचे लोगों को पहले इंजेक्शन लगाने पर हंगामा हो गया।  

विज्ञापन
Dogs bit... recommendations led to preferential treatment... an uproar ensued over the injection.
जिला अस्पताल में लाइन में लगे मरीज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जिला अस्पताल के एआरवी ओपीडी पर एंटी रेबीज इंजेक्शन लगवाने के लिए मंगलवार को 210 लोग पहुंचे। सुबह आठ बजे से ही मरीजों की लंबी कतार लग गई थी। इनमें कई लोग दूर-दराज के इलाकों से भी आए थे। इस बीच इंजेक्शन लगाने के दौरान लाइन में अव्यवस्था फैलने पर हंगामा शुरू हो गया।

विज्ञापन


आरोप है कि कतार में सबसे पीछे खड़े लोगों को बुलाकर इंजेक्शन लगाए जाने लगे। शुरुआत में एक-दो लोगों को इस तरह बुलाने पर किसी ने एतराज नहीं जताया, लेकिन बार-बार लाइन तोड़कर मरीजों को बुलाए जाने से कतार में खड़े लोगों का गुस्सा फूट पड़ा।
विज्ञापन


लोगों ने शोर मचाकर विरोध जताया, जिससे ओपीडी में हो-हल्ला होने लगा। बाद में ओपीडी प्रभारी और सुरक्षा कर्मियों ने मरीजों को समझाकर शांत कराया। सीएमएस ने बताया कि व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त स्टाफ की भी ड्यूटी लगाई जाएगी, ताकि मरीजों को परेशानी न हो और अव्यवस्था की स्थिति न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

दूसरे शनिवार की ओपीडी 12 बजे तक थी और रविवार को अवकाश की वजह से सोमवार सुबह से ही जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ थी। इनमें एंटी रेबीज का इंजेक्शन लगवाने 210 लोग पहुंचे थे। दोपहर एक बजे तक अन्य काउंटरों की तरह एआरवी ओपीडी के बाहर भी मरीजों की लंबी लाइन थी।

इसमें पुरुष और महिला सभी एक साथ लगे हुए थे। लोग उस वक्त नाराज हुए जब लाइन में पीछे खड़े मरीज आगे जाकर इंजेक्शन लगवाने लगे। कई तो ऐसे भी थे जो गाडि़यों से आए और सीधे भीतर चले गए। दीवान का बाजार से आए पवन कुमार का आरोप था कि उन्हें बंदर ने काट लिया था और दर्द हो रहा है।

एक घंटे से इंजेक्शन लगवाने के लिए लाइन में लगे हुए थे। वहीं, अस्पताल का स्टॉफ अपने जानने वाले मरीजों को पहले इंजेक्शन लगवाने के लिए लेकर जा रहे हैं। डबल फाटक निवासी सीताराम सैनी ने बताया कि उसके भतीजे को कुत्ते ने काट लिया था।

इंजेक्शन लगवाने के लिए लाइन में लगा हुआ है, लेकिन स्टॉफ बीच-बीच में सिफारिश वाले मरीजों को कमरे के अंदर भेज रहे हैं, जो व्यवस्था के हिसाब से सही नहीं है। जब इस बात पर आपत्ति की तो होमगार्ड ने उल्टे हमें ही धमका दिया। मरीज राकेश कुमार ने बताया कि उन्हें कुत्ते ने काट लिया था।

वह वरिष्ठ नागरिक हैं, इसके बावजूद वह तो लाइन में लगकर अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। लेकिन जो लोग बाद में आए या लाइन में पीछे थे उन्हें पहले इंजेक्शन लगा दिया गया। बुद्धि विहार निवासी सुमन भी इंजेक्शन लगवाने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी।

उन्हें उनके पालतू कुत्ते ने ही काट लिया था। उनका कहना था कि वह दोपहर में जब अस्पताल में पहुंची थीं तो लाइन में आगे खड़ीं थीं। लेकिन जो उनके पीछे थे उन्हें पहले इंजेक्शन लगा दिया गया। लोदीपुर निवासी सौरभ भी इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था। सौरभ ने बताया कि उसे पहली डोज लगाई जानी थी।

वह आधा घंटे तक लाइन में लगा रहा। लेकिन कई लोग ऐसे भी आए जो सीधे भीतर चले गए और इंजेक्शन लग गए। वहीं, प्रभारी एमके जैन ने बताया कि एक परिचित मिलने के लिए आए थे। मरीजों और तीमारदारों को गलतफहमी हो गई थी। तुरंत उनको समझाया तो वह शांत हो गए।

एक दिन के अवकाश की वजह से सोमवार को ज्यादा भीड़ थी। मैंने दो बार स्वयं निरीक्षण किया था। उस वक्त सब सामान्य था। फिर भी कहीं किसी मरीज को असुविधा हुई है तो मंगलवार से एक स्टॉफ की ड्यूटी व्यवस्थाओं को देखने के लिए लगा दी जाएगी। -डॉ. नीरज अग्रवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी जिला अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed