Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Three people, including son, get life imprisonment for murder of plywood businessman

रिश्ते को किया शर्मसार: पांच लाख की सुपारी देकर कराई कारोबारी पिता की हत्या, बेटे समेत तीन को उम्रकैद

Tue, 17 Nov 2026 01:29 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: मुरादाबाद ब्यूरो Updated Tue, 17 Nov 2026 01:29 AM IST
सार

मुरादाबाद के 12 साल पुराने प्लाईवुड कारोबारी नूर हसन हत्याकांड में अदालत ने बेटे मो. हसन समेत तीन आरोपियों को उम्रकैद की सजा सुनाई है। बेटे ने पिता की हत्या के लिए पांच लाख रुपये की सुपारी दी थी। अदालत ने मो. हसन पर 11 हजार और शूटर सुमित व छत्रपाल पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। 

विज्ञापन
Three people, including son, get life imprisonment for murder of plywood businessman
मुरादाबाद की कोर्ट ने सुनाया फैसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कटघर में बारह साल पुराने प्लाईवुड कारोबारी नूर हसन हत्याकांड में सोमवार को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश-03 सुरेंद्र कुमार की अदालत ने फैसला सुनाया। अदालत ने पांच लाख रुपये की सुपारी देकर हत्या कराने वाले कारोबारी के बेटे मो. हसन, शूटर सुमित और छत्रपाल को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई है।

विज्ञापन


अदालत ने तीनों पर जुर्माना भी लगाया है। कटघर थानाक्षेत्र के रहमत नगर गली नंबर दो निवासी नूर हसन दस सराय पुलिस चौकी के पास प्लाईवुड एंड फर्नीचर की दुकान चलाते थे। दुकान के पास ही उनका गोदाम था। 13 मई 2014 की रात करीब नौ बजे दुकान में ही नूर हसन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

विज्ञापन
Trending Videos

इस मामले में नूर हसन के बेटे मो. हसन ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि दुकान में बदमाश घुसे और करीब डेढ़ लाख रुपये लूटने के बाद उसके पिता की हत्या कर भाग गए। कटघर थाने की पुलिस ने इस मामले में गहनता से जांच की तो कारोबारी के बेटे एवं केस के वादी मो. हसन पर शक गहराया।

पुलिस ने साक्ष्यों के आधार पर मो. हसन को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि मेरे गलत चाल चलन की वजह से पिता ने खर्च के लिए रुपये देने बंद कर दिए थे। इस बात से वह अपने पिता से नाराज था। इसके बाद मो. हसन ने दुकान पर काम करने वाले कटघर के डबल फाटक दस सराय गली नंबर दो निवासी छत्रपाल को अपने पिता की हत्या करने की सुपारी दे दी थी।
विज्ञापन

इसके बाद छत्रपाल ने अपने मोहल्ले के सुमित और एक नाबालिग के साथ मिलकर गोली मारकर कारोबारी की हत्या की थी। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। इस मामले की सुनवाई एडीजे-3 सुरेंद्र कुमार की अदालत में चली।

अदालत ने दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद सोमवार को कारोबारी के बेटे मो. हसन, शूटर सुमित, छत्रपाल को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई। सुमित और छत्रपाल पर 10-10 हजार रुपये और मो. हसन पर 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। इस मामले में चौथे नाबालिग आरोपी की फाइल दूसरी कोर्ट में विचाराधीन है।

विज्ञापन

पत्नी, बेटा, बेटी, दामाद की गवाही रही अहम
मुरादाबाद। सहायक जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश कुमार ने बताया कि इस मामले में विवेचक ने मृतक की पत्नी जहरा बी, बेटे दानिश, बेटी गुलफशा और दामाद उमर फारूख, पोस्टमार्टम कराने वाले डॉक्टर समेत 19 गवाह बनाए गए थे। इस मामले में दस लोगों ने कोर्ट पहुंचकर गवाही दी। इसमें सबसे अहम मृतक की पत्नी, बेटी, बेटे, दामाद की गवाही रही। जिन्होंने कोर्ट में बताया कि मो. हसन ने सुपारी देकर प्लाईवुड कारोबारी की हत्या कराई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed