सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Eid prayers will be held tomorrow in 12 Eidgahs of Bilari area.

Moradabad News: बिलारी क्षेत्र की 12 ईदगाहों में कल होगी ईद की नमाज

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 02:22 AM IST
विज्ञापन
Eid prayers will be held tomorrow in 12 Eidgahs of Bilari area.
विज्ञापन
बिलारी। शुक्रवार को अलविदा की नमाज अदा की जाएगी और ईद शनिवार को मनाई जाएगी। बिलारी थाना क्षेत्र की 12 ईदगाहों और कई मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। एसडीएम ने शांति व्यवस्था और सौहार्द के माहौल में त्योहार संपन्न कराने को लेकर थानावार मजिस्ट्रेट नामित कर दिए हैं।
Trending Videos

उधर थाना प्रभारी ने बृहस्पतिवार दोपहर ईदगाह कमेटी सदस्यों के साथ बैठक कर ईद की नमाज पढ़े जाने की तैयारियों के बारे में जानकारी ली। बैठक में बताया गया कि थाना बिलारी क्षेत्र में बिलारी नगर के अलावा खाबरी अव्वल, तेवरखास, धर्मपुर कलां, पीपली चक, सिहारी माला, देवीपुरा नगला, रुस्तमनगर सहसपुर, मोहम्मद इब्राहीमपुर, स्योंडारा, थांवला और स्टेशन वाली पीपली गांव में स्थित ईदगाहों पर ईद की नमाज पढ़ी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिलारी थाना क्षेत्र में 98 मस्जिदें हैं जिनमें से 23 अकेले बिलारी नगर में हैं। देहात इलाके और बिलारी नगर की अधिकतर मस्जिदों में भी ईद की नमाज पढ़ी जाएगी। सभी ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज पढ़े जाने का समय ईदगाह कमेटियों द्वारा तय कर दिया गया है। थाना प्रभारी ने बैठक लेकर ईदगाह कमेटी के सदस्यों के सुझाव लिए और हिदायत दी कि कहीं भी कोई नई परंपरा नहीं पड़नी चाहिए। बैठक में ईदगाह कमेटी बिलारी के हाजी रफी राजू, मुफ्ती हामिद अली, मौलाना हसन रजा, मोहम्मद रफी एडवोकेट, जाहिद मलिक एडवोकेट, पालिका सभासद तहजीब आलम और मोहम्मद अली फारुकी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed