सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Fraud in the name of sending abroad, report filed against three

Moradabad News: विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, तीन को खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 08 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Fraud in the name of sending abroad, report filed against three
विज्ञापन
डिलारी। क्षेत्र के अदलपुर का निवासी मोहम्मद दानिश ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह दोस्त शेर खान व सोहेल मुसाविर के साथ विदेश जाकर नौकरी करने बात की। सभी ने एक साथ अपने पासपोर्ट बनवाए।
Trending Videos

पीड़ित के अनुसार गांव निवासी आसिफ ने उससे कहा कि मेहंदी हसन निवासी मुलावन से बात करो, यह लड़कों को पैसे लेकर दुबई बुलाता रहता है व खुद भी दुबई में नौकरी करता है। टेलीफोन पर 80 हजार रुपये प्रति व्यक्ति बुलाने की बात तय हुई। मेहंदी हसन ने कहा कि उसकी बहन रिहाना व भाई शमशाद को पैसे दे दो तुम्हारा काम हो जाएगा। पीड़ित ने दो लाख 20 हजार रुपये यूपीआई के माध्यम से रिहाना व शमशाद को दे दिए। इतना ही नहीं आरोपियों ने फर्जी वीजा व टिकट थमा दिए। पीड़ित ने जानकारी होने पर आरोपियों से दी रकम वापस मांगी तो आरोपियों ने झूठे मुकदमे में फंसने की धमकी दी। पीड़ित ने एसपी के समक्ष पेश होकर न्याय की गुहार लगाई। एसपी के आदेश पर थाने की पुलिस ने आरोपी मेंहदी हसन, शमशाद व रिहाना के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed