सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Harassment of a Burqa Woman Accused Naushad Arrested in Encounter After Video Goes Viral

मुरादाबाद: बुर्कानशी महिला से छेड़खानी, वीडियो वायरल होने के बाद मुठभेड़ में आरोपी नौशाद गिरफ्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरादाबाद Published by: विकास कुमार Updated Fri, 01 May 2026 11:03 PM IST
विज्ञापन
सार

बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक गली से गुजर रही बुर्कानशी महिला के साथ छेड़खानी करता दिखाई दे रहा था। 

Harassment of a Burqa Woman Accused Naushad Arrested in Encounter After Video Goes Viral
महिला से छेड़खानी करने वाला नौशाद गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मुरादाबाद के मुगलपुरा थाना क्षेत्र में बुर्कानशी महिला से छेड़खानी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। घायल हालत में पकड़े गए आरोपी को इलाज के बाद कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। गिरफ्तारी के दौरान आरोपी पुलिस के सामने गिड़गिड़ाता रहा और अपनी गलती मानते हुए दोबारा ऐसा न करने की बात कहता रहा।

Trending Videos

दरअसल, बुधवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ था। वीडियो में एक युवक गली से गुजर रही बुर्कानशी महिला के साथ छेड़खानी करता दिखाई दे रहा था। मामला सामने आते ही पुलिस ने गंभीरता दिखाते हुए जांच शुरू की और सबसे पहले पीड़ित महिला की पहचान कर उसे तलाशा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला की तहरीर के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। वायरल वीडियो और स्थानीय जानकारी के आधार पर पुलिस ने आरोपी की पहचान कटघर थाना क्षेत्र के मकबरा निवासी टेलर नौशाद के रूप में की। इसके बाद आरोपी की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही थी। 

इसी दौरान बृहस्पतिवार देर रात करीब 11 बजे सूचना मिली कि आरोपी मुगलपुरा क्षेत्र में रामगंगा नदी किनारे मौजूद है। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने आरोपी को घेरने का प्रयास किया, लेकिन खुद को घिरता देख उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लग गई। गोली लगते ही वह मौके पर गिर पड़ा और घायल हो गया। पुलिस ने आरोपी को तत्काल हिरासत में लेकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज किया गया। इलाज के दौरान भी आरोपी अपने कृत्य पर पछतावा जताता रहा। एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि शुक्रवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed