सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad: Current Flows Through Line Despite Shutdown; Death of Lineman Sparks Uproar

Moradabad: शटडाउन के बाद भी लाइन में दाैड़ा करंट, लाइनमैन की माैत से हड़कंप, जेई निलंबित और एसएसओ बर्खास्त

अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 04 May 2026 11:26 AM IST
विज्ञापन
सार

शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में अचानक करंट आने से सुरजननगर बिजलीघर के लाइनमैन सर्वेश कुमार (38) की खंभे पर काम करते समय मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने बिजलीघर पर हंगामा किया मामले में जेई प्रेम प्रकाश पटेल को निलंबित और एसएसओ हरपाल को बर्खास्त कर दिया गया है।

Moradabad: Current Flows Through Line Despite Shutdown; Death of Lineman Sparks Uproar
करंट लगने से सर्वेश कुमार की माैत - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार

शटडाउन के बाद भी हाईटेंशन लाइन में करंट दौड़ जाने से पोल पर काम कर रहे लाइनमैन सर्वेश कुमार (38) की मौत हो गई। रविवार शाम को हुई इस घटना से गुस्साए परिजन और ग्रामीणों ने बिजली घर पर हंगामा करते हुए विभागीय लोगों पर गंभीर आरोप लगाए।

Trending Videos


बिजली अफसरों ने इस मामले में जेई प्रेम प्रकाश पटेल को निलंबित कर दिया गया है जबकि एसएसओ हरपाल को बर्खास्त कर दिया गया है। पूरे मामले की जांच भी शुरू करा दी गई है। वहीं सर्वेश कुमार के बेटे ने बिजलीघर के जेई और एसडीओ के खिलाफ तहरीर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भवानीपुर निवासी सर्वेश कुमार सुरजननगर बिजली घर पर लाइनमैन थे। दूल्हापुर मढ़ैया गांव से सूचना आई थी कि लाइन में कोई फाल्ट आ गया है। उन्होंने बिजली घर से शटडाउन लिया और लाइन को ठीक करने के लिए चले गए। शाम को करीब 4:30 बजे वह खंभे पर चढ़कर काम कर रहे थे, तभी अचानक सप्लाई चालू हो गई।

विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही से हादसा: परिजन
हाईवोल्टेज करंट से उनका शरीर बुरी तरह से झुलस गया। आनन-फानन ठाकुरद्वारा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। कुछ ही देर में सूचना पाकर परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए थे। परिजनों का आरोप है कि विभागीय जिम्मेदारों की लापरवाही से यह हादसा हुआ।

उनका कहना है कि वह लोग बिजली घर पहुंचे तो वहां कोई जिम्मेदार तक मौजूद नहीं था। एसडीओ और जेई को कई बार फोन किया गया, लेकिन किसी ने फोन तक नहीं उठाया। इससे आक्रोशित लोगों ने बिजली घर पर पहुंचकर जमकर हंगामा किया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

जनप्रतिनिधि भी पहुंचे अस्पताल
घटना की सूचना मिलते ही सपा विधायक नवाब जान खां और भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल सिंह चौहान समेत कई सियासी दलों के लोग अस्पताल पहुंचे। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर शोक जताया और अधिकारियों से फोन पर बात कर कड़ी नाराजगी जाहिर की। विधायक के अनुसार विभाग की ओर से नियमानुसार 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया गया है।

लाइनमैन शटडाउन लेकर ही काम करने गए थे। इसके बाद भी सप्लाई चालू हो गई। इस मामले में जेई प्रेम प्रकाश पटेल को दोषी मानते हुए निलंबित कर दिया गया है। एसएसओ हरपाल की सेवा समाप्त की जा रही है। दोनों ही मौके से गायब हैं। - गुलशन गोयल, अधीक्षण अभियंता, देहात

संविदा कर्मियों में आक्रोश, बोले चार माह में दूसरी घटना
इस घटना के बाद से पश्चिमांचल के संविदा कर्मियों में आक्रोश है। संगठन में पश्चिमांचल क्षेत्र के संयुक्त मंत्री राजकुमार शर्मा का कहना है कि चार माह में यह दूसरी घटना है। इससे पहले मुरादाबाद में रवि सैनी की इसी तरह मौत हो गई थी। पीड़ित परिवार मुआवजे के लिए अधिकारियों के दफ्तरों के चक्कर लगाता रहा।

वहीं ठाकुरद्वारा मामले में लाइनमैन सर्वेश की पत्नी नीतू कांबोज, पुत्र वंश और बेटी आयना का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों ने मृतक के बेटे को बिजली विभाग में स्थायी नौकरी और अतिरिक्त मुआवजे की मांग उठाई है। नेताओं ने भी इस मांग को आगे बढ़ाते हुए चीफ इंजीनियर से हस्तक्षेप की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed