{"_id":"6acff4078e54d21a5d07a53d","slug":"leopard-issue-dominates-bku-arajnaitik-meeting-moradabad-news-c-277-1-smbd1007-115918-2026-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में छाया रहा तेंदुए का मुद्दा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: भाकियू अराजनैतिक की पंचायत में छाया रहा तेंदुए का मुद्दा
विज्ञापन
कांठ। भारतीय किसान यूनियन अराजनैतिक की कांठ में हुई पंचायत में किसानों ने क्षेत्र में घूम रहे तेंदुओं का मुद्दा जोरदार ढंग से उठाया। किसानों ने तेंदुओं को पकड़ने के लिए हर ग्राम पंचायत में पिंजरे लगवाने की मांग की। साथ ही समस्याओं व क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
पंचायत के दौरान भाकियू अराजनैतिक के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चौधरी महेंद्र सिंह रंधावा ने कहा कि अब गन्ने की छिलाई का कार्य खेतों में शुरू होने वाला है, ऐसे में तेंदुओं की मौजूदगी के बीच किसान कैसे खेतों में कार्य कर पाएंगे। वन विभाग को हर ग्राम पंचायत में पिंजरे लगवाकर तेंदुओं को पकड़ना चाहिए।
पंचायत के दौरान पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और किसानों ने एसडीएम मयंक कुंडू को ज्ञापन सौंपकर दीवान चीनी मिल अगवानपुर, स्योहारा चीनी मिल और त्रिवेणी चीनी मिल को संचालित कराने की तिथि घोषित करने, ज्येष्ठ गन्ना निरीक्षक/सचिव गन्ना समिति कांठ से किसानों के 1996 से 2026 तक लेट गन्ना भुगतान पर ब्याज दिलाने, कांठ व अगवानपुर के बिजली एसडीओ से मीटरों में आ रही रीडिंग की समस्या को दूर कराने, गांवों में जल जीवन मिशन योजना के तहत खोदी गई सड़कों को दुरुस्त कराने और त्योहारों पर नकली दूध, घी पनीर आदि धर-पकड़ के लिए छापेमारी करने की मांग की। इस दौरान मंडल संगठन मंत्री विरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कुमार, संजीव सिंह, शिवानी चौधरी, रीना चौधरी, सोमपाल सिंह, सुदेश सिंह, प्रदीप छिल्लर, विरेंद्र सिंह व सतीश बिश्नोई आदि भाकियू कार्यकर्ता रहे।