{"_id":"69bf02f678f20cf241087e49","slug":"leopard-made-animal-its-prey-in-malhapur-khaiya-kanth-news-c-277-1-smbd1007-112868-2026-03-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: मल्हपुर खैईया में तेंदुए ने पशु को बनाया निवाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: मल्हपुर खैईया में तेंदुए ने पशु को बनाया निवाला
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के गांव मल्हपुर खैईया में तेंदुए ने एक छुट्टा गोवंश को निवाला बना लिया। ग्रामीणों ने एक साथ तीन तेंदुए दिखाई देने का दावा किया है। वन विभाग की टीम ने जांच पड़ताल की और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की। मल्हपुर खैईया निवासी किसान रमेशचंद्र आर्य का मकान गांव से बाहर खेत में बना हुआ है। शनिवार की सुबह साढ़े छह बजे वह रोज की टहलने के लिए निकले थे, उन्होंने बताया कि जब वह मकान के पीछे खेतों की ओर पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तेंदुए ने जंगल में घूमने वाले गोवंश को दबोच रखा है।
तेंदुआ दिखते ही वह तुरंत वापस लौट आए। घर आकर उन्होंने फोन से जानकारी दी, तब तमाम ग्रामीण पहुंच गए। लेकिन तब तक तेंदुआ पशु का काफी हिस्सा खाकर जा चुका था। रमेशचंद्र आर्य ने बताया कि एक साथ तीन तेंदुए थे। जिनमें एक तेंदुआ काफी बड़ा था और उसके साथ दो छोटे थे।
सूचना पर वन दरोगा राजेंद्र सिंह, अमरजीत टीम के साथ मौके पर पहुंचे। राजेंद्र सिंह ने बताया कि आसपास तेंदुए के पंजों के निशान भी मिले हैं। उनके द्वारा ग्रामीणों को सतर्कता बरतने और अकेले खेतों या निर्जन स्थान पर न जाने की अपील की गई है।
वहीं टीम ने ग्रामीणों के सहयोग से गोवंश के अवशेष को गड्ढा खुदवाकर दबवाया है। एक साथ तीन तेंदुए दिखने से मल्हपुर खैईया सहित नजराना, फलैदा, हकीमपुर आदि आसपास के गांवों में दहशत है। पूर्व प्रधान जितेंद्र सिंह, छत्रपाल, योगेंद्र सिंह, विजेंद्र सिंह, विनोद आदि ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगवाए जाने की मांग की है।
Trending Videos