यूपी में बड़ा हादसा: बेकाबू बोलेरो ने छह बच्चों को कुचला, दो की मौत; चार मासूम अस्पताल में लड़ रहे मौत से जंग
इस हादसे में हादसे में रनवीर सिंह की बेटी चित्रा (01), इंदल के बेटे अंश (02) की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकौड़ी बेच रहा युवक और उसकी मां भी घायल हो गई।
विस्तार
यूपी के मुरादाबाद मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क किनारे खेल रहे छह बच्चों को कुचल दिया। इस हादसे में दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि चार बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। बोलेरो की चपेट में आने से पकौड़ी विक्रेता और उसकी मां भी घायल हो गई। इस हादसे से गुस्साए लोगों ने बोलेरो चालक घेर लिया और उसकी पिटाई की। पुलिस ने चालक को हिरासत में ले लिया है।
पकौड़ी के ठेले के पास खेल रहे थे बच्चे
पुलिस के मुताबिक, हादसा मूंढापांडे थाना क्षेत्र में मूंढापांडे-करनपुर मार्ग पर मुड़िया भायपुर गांव में सोमवार की शाम साढ़े चार बजे हुआ। हादसे के समय गांव में बच्चे पकौड़ी के ठेले के पास खेल रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बोलेरो ने बच्चों को कुचल दिया।
दो की मौत, चार बच्चे घायल
इस हादसे में हादसे में रनवीर सिंह की बेटी चित्रा (01), इंदल के बेटे अंश (02) की मौके पर मौत हो गई। जबकि चार अन्य बच्चे घायल हो गए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पकौड़ी बेच रहा युवक और उसकी मां भी घायल हो गई।
एसपी सिटी कुमार रण विजय सिंह ने बताया कि कार चालक को हिरासत में ले लिया है। बोलेरो भी कब्जे में ले ली गई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।