फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Congress Crisis District and City President Lists Still Pending Leaders Disappointed

यूपी: संगठन में फेरबदल के चलते कांग्रेस नेताओं में मायूसी छाई, जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष पर नहीं हुआ फैसला

Tue, 06 Oct 2026 03:13 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Tue, 06 Oct 2026 03:13 PM IST
सार

मुरादाबाद कांग्रेस: यूपी में विधानसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं, कांग्रेस नेताओं में भी मायूसी छाई हुई है। संगठन में फेरबदल नहीं हुआ है। जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के बारे में कोई निर्णय नहीं हुआ है।

विज्ञापन
Moradabad Congress Crisis District and City President Lists Still Pending Leaders Disappointed
यूपी कांग्रेस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव सिर पर आ गए हैं लेकिन कांग्रेस संगठन में जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची एक माह बाद भी फाइनल नहीं हुई है। इस वजह से चुनावी तैयारियों की जगह कार्यकर्ताओं में मायूसी छा गई है। अभी सहयोगी दलों से गठबंधन का भी निर्णय नहीं हो सका है।  

विज्ञापन


कांग्रेस के पर्यवेक्षक मोहन मरकाम 11 से 17 अगस्त तक के लिए जिले में आए थे। उन्होंने कांग्रेस के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के बारे में लोगों से राय ली। जाते समय पर्यवेक्षक ने सर्किट हाउस में एक दर्जन कांग्रेसियों के साक्षात्कार लिए। भरोसा दिया कि इस मामले में सूची आलाकमान को सौंपी जाएगी। 
विज्ञापन


इसके बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के बारे में आलाकमान निर्णय लेगा। एक माह बीतने के बावजूद पार्टी ने जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष के बारे में कोई निर्णय नहीं लिया। इधर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को भी हटा दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

पार्टी के जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर और महानगर अध्यक्ष जुनैद कुरैशी ने चुनाव की तैयारी के लिए कार्यकारिणी का गठन किया था लेकिन पर्यवेक्षक की रिपोर्ट के बाद दोनों पदाधिकारी आलाकमान के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। पार्टी के कार्य ठप पड़ गए हैं।

इधर कार्यकर्ताओं में भी मायूसी छा गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं का कहना है कि भाजपा, सपा और बसपा के पदाधिकारी चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। इधर कांग्रेस जिलाध्यक्ष और महानगर अध्यक्ष की सूची फाइनल करने में लगी है। ऐसी स्थिति में चुनाव की तैयारी किन आधारों पर होगी। 

पूर्व जिलाध्यक्ष पंडित देशराज शर्मा का कहना है कि प्रदेश अध्यक्ष अजय राय काफी मेहनती थे। उनके हटने से  पार्टी को काफी नुकसान होगा। चुनाव के वक्त प्रदेश अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों का बदलना उचित निर्णय नहीं माना जा सकता है।

इसका असर पार्टी पर पड़ेगा। अब नए प्रदेश अध्यक्ष को नए सिरे से पार्टी को समझना होगा। अभी गठबंधन भी फाइनल नहीं हुआ है। पार्टी के पदाधिकारी किस प्रकार कार्यकर्ताओं में चुनाव के लिए जोश भरेंगे। इस बिंदु पर भी विचार करना चाहिए।

सोशल मीडिया टीम की जा रही तैयार
आगामी विधानसभा चुनाव में डिजिटल वार के लिए कांग्रेस सोशल मीडिया टीम तैयार कर रही है। इस मामले में संगठन के राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व में डिजिटल वार के लिए प्रत्येक मंडल के युवाओं को प्रशिक्षण दिया गया।

कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों को उठाने के लिए नोएडा में रविवार को यूपी कांग्रेस सोशल मीडिया विभाग की बैठक आयोजिक की।  बैठक के दौरान पश्चिम एवं ब्रज जोन के पदाधिकारी बुलाए गए थे।

बैठक को राष्ट्रीय संयोजक प्रणव वच्छराजानी, नेशनल कोऑर्डिनेटर एवं प्रभारी सोशल मीडिया (यूपी) आयुष पांडेय, प्रदेश कोऑर्डिनेटर ब्रज जोन शत्रुघ्न सिंह चौहान, पश्चिम जोन के कोऑर्डिनेटर जीशान अली हैदरी ने संबोधित किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष संभल नजरूल, प्रदेश महासचिव मज़हर अब्बास, जिला अध्यक्ष बिजनौर काजी अली आदि पदाधिकारी भी मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed