{"_id":"69c2314a871a7ca8b00b0dbe","slug":"moradabad-married-constable-deceives-young-woman-and-marries-her-truth-exposed-after-six-months-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: शादीशुदा सिपाही ने धोखा दे युवती से किया निकाह, छह माह बाद हकीकत उजागर, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: शादीशुदा सिपाही ने धोखा दे युवती से किया निकाह, छह माह बाद हकीकत उजागर, आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी, बिलारी
Published by: Vimal Sharma
Updated Tue, 24 Mar 2026 12:08 PM IST
विज्ञापन
सार
शादीशुदा सिपाही ने युवती से धोखा देकर निकाह कर लिया। आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। सिपाही पर धमकी देने का भी आरोप है।
जांच में जुटी पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
बिलारी थाना क्षेत्र के एक गांव की युवती से शादीशुदा सिपाही ने धोखा देकर निकाह कर लिया। निकाह के छह माह बाद युवती और उसके परिवार के लोगों को पता चला कि सिपाही पहले से शादीशुदा था। बिलारी थाने में युवती की ओर मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही यूसुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
Trending Videos
बिलारी के गांव निवासी युवती ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि मुरादाबाद पुलिस लाइन में तैनात सिपाही मो.यूसुफ ने अपने परिवार की मर्जी के बगैर तीन वर्ष पहले निकाह किया था। वह अपने घर से दस तौले सोने का जेवर ले गई थी जिसे सिपाही युसुफ को दे दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
निकाह के लगभग छह माह बाद पता चला कि युसुफ पहले से ही शादीशुदा है और दो बच्चों का पिता है। युवती का आरोप है कि सिपाही ने धोखाधड़ी कर प्रेमजाल में फंसाकर उससे निकाह किया है।
युवती के अनुसार जब उसने सिपाही के खिलाफ पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो उसने युवती के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया और उसके भाइयों को एनडीपीएस के झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी।
बाद में सिपाही ने उसकी शादी अमरोहा जिले के जोया कस्बा निवासी युवक से 27 अक्तूबर 2024 को करा दी। जोया में शादी कराने के बाद भी सिपाही उसे फोन करके मिलने का दबाव बनाने लगा।
अपने मनसूबों में कामयाब नहीं होने पर सिपाही ने उसके पति को अपने साथ हुए निकाह के फोटो भेज दिए और उसे भड़का कर घर से भी निकलवा दिया। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी मो. युसुफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज दर्ज की गई है।