फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Moradabad Weather Heavy Rainfall in 24 Hours September Turns Colder Than November After 57 Years news in Hindi

यूपी का मौसम: 57 साल बाद नवंबर से ठंडा सितंबर, भादो के आखिरी दिन रिकॉर्ड बारिश; दस सबसे कम और अधिकतम तापमान

Mon, 28 Sep 2026 03:19 PM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Sharukh Khan Updated Mon, 28 Sep 2026 03:19 PM IST
सार

मुरादाबाद मौसम अपडेट: 57 साल बाद सितंबर का महीना नवंबर से ठंडा दर्ज किया गया है। भादो के आखिरी दिन रिकॉर्ड बारिश हुई है। मुरादाबाद में सीजन की सबसे अधिक बरसात हुई।

विज्ञापन
Moradabad Weather Heavy Rainfall in 24 Hours September Turns Colder Than November After 57 Years news in Hindi
मुरादाबाद में जमकर हुई बारिश - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पूर्णिमा यानी भादो माह  के आखिरी दिन शनिवार को शहर व आसपास के इलाके ने इस सीजन की सबसे ज्यादा बरसात का सामना किया। शुक्रवार रात 12 बजे से शुरू हुआ बारिश का दौर शनिवार देर रात तक जारी रहा।
विज्ञापन


 24 घंटे में 110 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई। इससे 57 वर्ष बाद सितंबर का महीना नवंबर से भी ठंडा हो गया। नवंबर माह का औसत तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहता है, जबकि 26 सितंबर का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री सेल्सियस रहा। 
विज्ञापन


इससे पहले सितंबर में सबसे कम अधिकतम तापमान 22.6 डिग्री सेल्सियस 23 सितंबर 1969 को दर्ज किया गया था। मानसून का सीजन 30 सितंबर तक रहेगा।

चमक और गरज के साथ बारिश
सीजन के अंतिम चरण में शुक्रवार रात 12 बजे से चमक और गरज के साथ बारिश शुरू हुई। तेज हवाओं के साथ दिनभर कभी हल्की और कभी तेज बारिश होती रही। 
विज्ञापन

इसकी वजह से तापमान तेजी से नीचे गिरा और शनिवार को दोपहिया वाहन पर निकले लोगों को दिन में ही सिहरन महसूस होने लगी। शाम से रात तक सिहरन ने ठिठुरन जैसा अहसास शुरू करा दिया। 

 
विज्ञापन

110 मिमी बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए
मौसम विज्ञान विभाग के डाटा संग्रह केंद्र प्रभारी निसार अहमद का कहना है कि शनिवार सुबह 8:30 बजे तक 21.4 मिमी और शाम 5:30 बजे तक 79.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। देर रात तक कुल 110 मिमी बारिश ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। 

 

यह इस सीजन की सबसे अधिक बारिश है।  शनिवार को अधिकतम तापमान 22.4 डिग्री और न्यूनतम 20.5 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से 9.4 डिग्री कम रहा। अधिकतम और न्यूनतम तापमान के बीच में अंतर सिर्फ दो डिग्री सेल्सियस का रहने के कारण ठंड का अहसास एकाएक बढ़ गया। 

 

शनिवार सुबह आर्द्रता 98 फीसदी और शाम को 100 फीसदी रही। लखनऊ मौसम विभाग के वरिष्ठ वैज्ञानिक एम. दानिश ने बताया कि उत्तर-मध्य प्रदेश में कम दबाव का क्षेत्र बना था। फिर यह धीरे-धीरे खिसक कर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की ओर आ गया है। 

इसके प्रभाव से मुरादाबाद समेत आसपास के जनपदों में भारी बारिश हो रही है। हवा की दिशा भी लगातार बदल रही है। सुबह हवा पूर्व से पश्चिम 5 से 10 किमी की रफ्तार से चली, जबकि शाम को पश्चिम से पूर्व 10 से 15 किमी की रफ्तार से चली। 

सितंबर माह के दस सबसे कम अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड

तापमान (डिग्री सेल्सियस) तारीख
22.6 23 सितंबर 1969
22.8 24 सितंबर 1969
23.2 16 सितंबर 2005
23.4 17 सितंबर 2005
23.5 19 सितंबर 2020
23.7 07 सितंबर 1975
24.0 23 सितंबर 2010
24.4 11 सितंबर 2002
24.5 18 सितंबर 2020
24.7 02 सितंबर 2006

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed