हसनपुर क्षेत्र में विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस में पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों को गृह विभाग की जांच टीम बताकर ठहराने के आरोपों में घिरे रजबपुर थाने के दरोगा नरेशपाल राणा को रविवार को निलंबित कर दिया गया। उनका इन लोगों से कोई संपर्क या संबंध तो नहीं है, इसकी भी जांच की जा जाएगी। दरअसल घटना के बाद 24 सेकंड का जो एक वीडियो सामने आया था, जिसमें पीड़िता नरेशपाल राणा का नाम लेती सुनाई दे रही है।
विधायक के फार्म हाउस पर दरिंदगी: पुलिस व सीआरपीएफ कर्मियों को ठहराने वाला दरोगा निलंबित, महिला आयोग सख्त
अमर उजाला नेटवर्क, अमरोहा
Published by: Vimal Sharma
Updated Mon, 28 Sep 2026 12:12 PM IST
सार
हसनपुर में उत्तराखंड के विधायक उमेश शर्मा के फार्म हाउस पर पुलिस और सीआरपीएफ कर्मियों को ठहराने के आरोपों में घिरे रजबपुर थाने के दरोगा नरेशपाल राणा को निलंबित कर दिया गया है। वहीं, राष्ट्रीय महिला आयोग ने सामूहिक दुष्कर्म के मामले का संज्ञान लेते हुए यूपी के डीजीपी से सात दिन में कार्रवाई की रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन