सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Prayers were offered for the safety and peace of the country and the community.

Moradabad News: मुल्क और कौम की सलामती व अमन चैन के लिए मांगीं दुआएं

Moradabad  Bureau मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 22 Mar 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Prayers were offered for the safety and peace of the country and the community.
विज्ञापन
कुंदरकी। एक ही सफ में खड़े हो गए महमूद ओ अयाज, न बंदा रहा न कोई बंदा नवाज...। कुंदरकी की ईदगाह में ईद की नमाज का मंजर अल्लामा इकबाल के शेर को चरितार्थ करता नजर आया। नमाज के बाद एक साथ हजारों हाथों ने मिलकर मुल्क और कौम की सलमाती, खुशहाली और अमन चैन की दुआ मांगी। सुरक्षा और शांति व्यवस्था को आला अधिकारियों के साथ पुलिस फोर्स मौजूद रही।
Trending Videos

कुंदरकी नगर और ग्रामीण इलाके में ईद का त्योहार सौहार्द और भाईचारे के माहौल में मनाया गया। कुंदरकी नगर की ईदगाह में हजारों मुसलमानों ने सादगी के साथ ईद की नमाज अदा की। शनिवार की सुबह साढ़े सात बजे कारी अनीस रजा ने माह ए रजमान और ईद उल फितर अहमियत बताई और बाद में ईद की नमाज अदा कराई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी। वहीं ईद के मौके पर घर-घर सेवई, दही बड़े, दही फुल्की, छोले, चने आदि के पकवान बनाए गए थे जिसका लोगों ने खूब लुत्फ उठाया। वहीं सुरक्षा और शांति व्यवस्था बनाए रखने को पुलिस गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में अदा की ईद की नमाज, प्रशासनिक अमला रहा मौजूद
कुंदरकी। ईदगाह के सामने सड़क पर ईद की नमाज नहीं हो इसलिए प्रशासन कुंदरकी में पूरी तरह से चौकन्ना नजर आया। नमाज होने से पहले से ही एडीएम प्रशासन, एसपी देहात, एसडीएम, सीओ बिलारी और ईओ कुंदरकी पहुंचे गए थे। ईदगाह में जब नमाज अदा करने को जगह नहीं मिली तो सैकड़ों की संख्या में लोगों ने गेट के सामने खेतों में नमाज अदा की। हालांकि बारिश से होने से खेत भी गीले थे जिसको बरसाती डाली गई थी ताकि नमाजियों को परेशानी नहीं हो सके। नमाज संपन्न होने के बाद ही प्रशासनिक अमला ईदगाह से जा सका।

ईद पर लगे मेलों में बच्चों ने की जमकर खरीदारी
कुंदरकी। ईद उल फितर के उपलक्ष्य में ईदगाह और पैंठ बाजार में अस्थाई मेले भी लगे जिनमें बच्चों ने जमकर खरीदारी की। साथ ही मिक्की माउस और अन्य झूलों को खूब का आनंद लिया। इन मेलों में बच्चों ने खेल खिलौने खरीदे, चाट पकौड़ी, बर्गर, आलू की टिक्की, चाउमीन आदि का लुत्फ उठाया।
फोटो संख्या एक से लेकर दस तक भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed