फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Preparations for Assembly Elections: 4% of EVM components faulty; team of engineers conducting checks

विधानसभा चुनाव की तैयारी: चार प्रतिशत ईवीएम के उपकरण खराब, इंजीनियरों की टीम कर रही जांच

Mon, 12 Oct 2026 12:31 PM IST
Vimal Sharma अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद Published by: Vimal Sharma Updated Mon, 12 Oct 2026 12:31 PM IST
सार

विधानसभा चुनाव के लिए मुरादाबाद में ईवीएम और वीवीपैट की जांच के दौरान करीब तीन से चार प्रतिशत उपकरण खराब मिले हैं। कांठ रोड स्थित वेयरहाउस में भेल बंगलुरू के इंजीनियरों की टीम जांच कर रही है। अब तक 2800 सेट की जांच हो चुकी है, जबकि एक हजार सेट की जांच बाकी है। 

विज्ञापन
Preparations for Assembly Elections: 4% of EVM components faulty; team of engineers conducting checks
ईवीएम और वीवीपैट मशीनों जांच (प्रतीकात्मक)

विस्तार

विधानसभा चुनाव में प्रयोग में लाई जाने वाली ईवीएम और उसके उपकरणों की जांच बंगलुरू की टीम कर रही है। जिले में जांच के दौरान चार प्रतिशत ईवीएम के उपकरण खराब पाए गए हैं। अभी एक हजार ईवीएम  के सेट की जांच चल रही है।  केंद्रीय चुनाव आयोग के निर्देश पर विधानसभा चुनाव में प्रयोग की जाने वाली  ईवीएम एवं वीवीपैट की जांच बंगलुरू स्थित भेल कंपनी के इंजीनियरों की एक टीम कांठ रोड वेयर हाउस में कर रही  है।

विज्ञापन


कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच अभियंताओं की टीम ईवीएम, वीवीपैट की जांच कर रही हैं। जांच के दौरान  101 वीवीपैट, 125 कंट्रोल यूनिट (सीयू) , 42 बैलेट यूनिट (बीयू)  खराब पाई गई हैं। इस प्रकार 2972 बीयू ,3030 वीवीपैट और 3055 सीयू मशीन सही पाई गई हैं। एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि अभी 2800 सेट की जांच की गई है।
विज्ञापन


जांच में करीब तीन से चार प्रतिशत उपकरण खराब पाए गए हैं। अभी एक हजार सेट की जांच चल रही है। जांच कार्य पूरा होने के बाद अभियंताओं की टीम अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत करेगी। ईवीएम के खराब उपकरण हटा दिए जाएंगे।  जांच के  दौरान आयोग के निर्देश पर मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की मौजूदगी में मॉक पोलिंग भी कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अभी तक किसी राजनीतिक दल ने ईवीएम को लेकर शिकायत नहीं की है। बता दें कि कुंदरकी विधानसभा उप चुनाव के बाद ईवीएम और वीवीपैट वेयरहाउस में रखे गए थे। इधर जिला प्रशासन ने चुनाव में प्रयुक्त होने वाले टेंट, दरी, बल्ली  सहित अन्य सामानों के रेट का प्रस्ताव चुनाव आयोग को भेज दिया था लेकिन अभी इस मामले में आयोग से जिला प्रशासन को कोई जवाब नहीं मिला है।

Trending Videos

विधान परिषद चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मियों की ट्रेनिंग आज
शिक्षक विधान परिषद चुनाव की तैयारी तेजी के साथ चल रही है। इस मामले में जिला प्रशासन की तरफ से चुनाव ड्यूटी में तैनात होने वाले कर्मचारियों की ट्रेनिंग सोमवार को कांठ रोड स्थित चुनाव कार्यालय में कराई जाएगी। इस मामले में एडीएम प्रशासन प्रफुल्ल कुमार तिवारी का कहना है कि इसके पहले चार जोनल और 12 सेक्टर मजिस्ट्रेट की ट्रेनिंग पूरी हो चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed