रामपुर के मिलकखानम थाना क्षेत्र के कुम्हरिया कलां गांव के अड्डे पर शनिवार शाम कार वॉश सेंटर संचालक नवजोत सिंह की हत्या सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में कार सवार दो नकाबपोश बदमाश सेंटर पर पहुंचकर नवजोत पर ताबड़तोड़ सात गोलियां बरसाते दिखाई दे रहे हैं।
वारदात के बाद हमलावर बिलासपुर की ओर भाग गए। सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे एक कार सेंटर पर रुकी। नवजोत अपने कार्यालय में बैठा था, तभी दो नकाबपोश बदमाश कार से उतरकर अंदर की ओर बढ़े।
2 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
नवजोत ने बाहर निकलने की कोशिश की, लेकिन एक हमलावर ने गोली चला दी, जिससे वह दुकान के बाहर गिर गया। जान बचाने के लिए नवजोत ने सेंटर के अंदर जाने की कोशिश की, लेकिन हमलावर लगातार गोलियां चलाते रहे। फुटेज में कुल सात राउंड गोलियां चलने की बात सामने आई है।
3 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
दो डॉक्टरों के पैनल ने किया पोस्टमार्टम
नवजोत सिंह के शव का दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया। इस दौरान शरीर पर गोली लगने के दो घाव सामने आए। इनमें एक गोली रीढ़ के पास और दूसरी पीठ पर लगी थी। उधर, वारदात के सीसीटीवी फुटेज में हमलावरों की ओर से कम से कम सात राउंड गोलियां चलाए जाने की बात सामने आई है। दिनदहाड़े हुई इस वारदात से इलाके में दहशत का माहौल है।
4 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
आरोपी घर छोड़कर भागे
हत्या की वारदात में नामजद आरोपी भागे हुए हैं। हत्या के मुख्य आरोपियों की कोठी मृतक नवजोत सिंह की कोठी के ठीक सामने है। वारदात के बाद से कोठी पर कोई नजर नहीं आ रहा है। कोठी के बाहर सन्नाटा पसरा है। सामने ही रहने वाले नवजोत सिंह की हत्या के बाद आरोपियों के फरार होने से इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।
5 of 12
Navjot Murder Case
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
मां बिलख रही, पिता गुमसुम
बेटे की हत्या के बाद से निशान सिंह और उनकी पत्नी जगदीश कौर का बुरा हाल है। सांत्वना देने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। सभी धर्मों और समुदायों के लोग पहुंचकर परिवार को ढांढस बंधा रहे हैं। मां जगदीश कौर रह-रहकर बिलख पड़ती हैं, जबकि पिता निशान सिंह गुमसुम बैठे हैं। वारदात की सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद मां बदहवास हो गई थीं। उन्हें संभालने में परिजनों और रिश्तेदारों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।