सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Report filed against youth for attempted murder

Moradabad News: जानलेवा हमला करने के आरोप में युवक के खिलाफ रिपोर्ट

संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Sun, 08 Mar 2026 02:04 AM IST
विज्ञापन
Report filed against youth for attempted murder
विज्ञापन
कांठ। लेनदेन को लेकर युवक पर जानलेवा हमला करते हुए घायल कर देने और जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करने के आरोप में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
Trending Videos


छजलैट के गांव कुरी-रवाना निवासी योगेंद्र ने पुलिस को दिए प्रार्थना-पत्र में कहा कि उसने गांव के ही टिल्लू से गन्ने का बीज खरीदा था। जिसके रुपये उसने उसकी की मां के कहने पर उसके छोटे भाई को दे दिए थे। आरोप है कि जब वह तीन मार्च को खेत पर जा रहा था तो पीछे से आए टिल्लू ने उसे बाइक से टक्कर मार दी और उसे गालियां देते हुए पीटने लगा। पीड़ित का आरोप है कि इस दौरान उसने जान से मारने की नीयत से उसके सिर पर कई बार नुकीली वस्तु से वार किए। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। जब शोर सुनकर उसकी भाभी बबीता उसे बचाने आई तो आरोपी ने गालियां देते हुए उनके साथ भी धक्का-मुक्की की। कुछ लोगों के आने पर वह जाति सूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। इस मामले में छजलैट पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed