सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Roof collapses due to cylinder explosion in Rampur s Ganj nine people injured

दर्दनाक हादसा: रामपुर में रसोई गैस का सिलेंडर फटा, धमाके से गिरी छत, आग और मलबे में दबकर नौ लोग घायल

अमर उजाला ब्यूरो, रामपुर Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 10 Apr 2023 08:41 PM IST
विज्ञापन
सार

खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस के सिलेंडर में आग लग गई। घर के लोगों के साथ पड़ोस के लोगों ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। इस दौरान जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया।

Roof collapses due to cylinder explosion in Rampur s Ganj nine people injured
हादसे के बाद बिखरा पड़ा घर का मलबा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

रामपुर के गंज थाना क्षेत्र की शाही कॉलोनी में सोमवार की शाम रसोई गैस का सिलेंडर फटने से घर की छत गिर गई। हादसे में नौ लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच गई। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रशासन ने इस मामले की जांच के साथ-साथ घायलों को मुआवजा दिए जाने की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Trending Videos


बिलासपुर गेट स्थित शाही कॉलोनी में रिसायत अली का मकान है, जो ई-रिक्शा चलाते हैं। मोहल्ले के लोगों के मुताबिक, सोमवार की शाम को खाना बनाते समय अचानक रसोई गैस के सिलेंडर में आग लग गई। घर के लोगों के साथ पड़ोस के लोगों ने सिलेंडर में लगी आग को बुझाने की कोशिश की। इस दौरान जोरदार धमाके के साथ सिलेंडर फट गया। सिलेंडर से आग लग गई और मकान का छत भरभराकर गिर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

आग के साथ छत गिरने से नौ लोग घायल हो गए। वहीं छत गिरते ही मोहल्ले में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोग मौके पहुंचकर राहत और बचाव के कार्य में जुट गए। सूचना पर गंज थाना की पुलिस के साथ-साथ फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। छत के मलबे में दबे लोगों को निकालकर एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है।

हादसे में ये लोग हुए घायल
इस हादसे में रियासत अली (47) उनके पुत्र शाहजान (18) रिजवान (12), पड़ोस में रहने वाले शराफत हुसैन, उनका बेटा शाहनवाज, सलीम, अदनान और नसीर सहित कुल नौ लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिटी मजिस्ट्रेट सत्यम मिश्रा ने बताया कि घरेलू रसोई गैस का सिलेंडर फटने से मकान की छत गिर गई है। हादसे में नौ लोग घायल हुए हैं। इस मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं। वहीं एसडीएम सदर निरंकार सिंह ने बताया कि इस मामले में मुआवजे के लिए संबंधित पेट्रोलियम कंपनी के साथ-साथ बीमा को अवगत कराया जा रहा है। ताकि निर्धारित प्रावधान के मुताबिक घायलों को मुआवजा मिल सके।

जिला अस्पताल पहुंचे भाजपा विधायक
बिलासपुर गेट पर सिलेंडर फटने की घटना में नौ लोगों के घायल होने की जानकारी मिलने के बाद भाजपा विधायक आकाश सक्सेना भी जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंनेे चिकित्सकों को बुलाकर घायलों का बेहतर उपचार कराने के साथ ही सही देखरेख करने के आदेश दिए। विधायक ने घायलों से बातचीत भी की और उनका हाल जाना। उन्होंने कहा कि यह हादसा दुःखद है। ऐसे में हम सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed