{"_id":"69b867d80283929a5301993c","slug":"suddenly-a-tractor-trolley-arrived-darkness-fell-before-our-eyes-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-855537-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad News: अचानक आ गई थी ट्रैक्टर ट्रॉली...आंखों के सामने छा गया था अंधेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad News: अचानक आ गई थी ट्रैक्टर ट्रॉली...आंखों के सामने छा गया था अंधेरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। जिला अस्पताल में भर्ती कार चालक योगा टीचर यशदीप ने हादसे की कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि हाईवे पर उस वक्त ज्यादा वाहन नहीं चल रहे थे। मैं गाड़ी चला रहा था और बराबर वाली सीट पर दयाल सिंह रावत बैठे थे जबकि पिछले सीट पर सुंदर सिंह, अनिल नेगी और भुवन भंडारी थे। मनकरा मोड़ के पास कार पहुंची थी कि अचानक कट से एक ट्रैक्टर ट्रॉली तेजी से हाईवे पर चढ़ गई। उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और कार ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से घुस गई। इसके बाद होश नहीं रहा। होश आया तो खुद को जिला अस्पताल में पाया है।
-- --
घर से निकलते समय पत्नी से बोले थे सुंदर, नोएडा पहुंचकर करुंगा कॉल
मुरादाबाद। मूंढापांडे क्षेत्र में सोमवार सुबह हादसे में जान गंवाने वाले सुंदर सिंह का परिवार हल्द्वानी आनंदपुरम कॉलोनी में रहता है। सुंदर सिंह नोएडा की हिट्रेस कंपनी में सीनियर अकाउंटेंट के पद पर कार्यरत थे। परिवार में पत्नी शोभा महर और 15 वर्षीय बेटा गर्वित महर है। गर्वित हल्द्वानी के दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 10 में पढ़ता है। पत्नी ने बताया कि सोमवार सुबह करीब साढ़े चार बजे घर से निकलते समय उनके पति ने कहा कि वह नोएडा पहुंचकर कॉल करेगा। इसके बाद पत्नी और बेटा सो गए थे। सुबह एक कॉल आई। जिसने पूरे परिवार को गम में डुबो दिया।
Trending Videos