{"_id":"69b86805930e1ec282089dca","slug":"two-brothers-accused-of-cow-slaughter-arrested-in-encounter-both-shot-in-the-leg-moradabad-news-c-15-1-mbd1027-855906-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Moradabad: गोकशी के दो आरोपी सगे भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Moradabad: गोकशी के दो आरोपी सगे भाई मुठभेड़ में गिरफ्तार, दोनों के पैर में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती
अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद
Published by: मुरादाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 01:58 AM IST
विज्ञापन
सार
मुरादाबाद के भगतपुर में मुठभेड़ के दौरान दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उनकी लंबे समय से तलाश थी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मुरादाबाद पुलिस की हिरासत में आरोपी
- फोटो : संवाद
विज्ञापन
विस्तार
भगतपुर थाना क्षेत्र में रविवार की देर रात पुलिस की गोकशी के आरोपियों से मुठभेड़ हो गई। गोली लगने से दो आरोपी आरिफ और आसिफ पैर में गोली लगने से घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराकर उपचार कराया।
Trending Videos
दोनों आरोपी आपस में सगे भाई हैं। एसपी देहात कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि रविवार को क्षेत्र के उदमावाला के जंगल में नदी किनारे एक खेत में पशु के अवशेष मिले थे। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
रविवार की देर रात सत्तीखेड़ा मंगावाला रोड पर पुलिस की बदमाशों से मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान दोनों आरोपियों के पैर में गोली लगी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों आरिफ व आसिफ को गिरफ्तार कर लिया है।
दोनों रामपुर के टांडा क्षेत्र के रैकानंगला निवासी हैं। दोनों को घायल अवस्था में सीएचसी भोजपुर में ले गई और उनका उपचार कराया। सोमवार की शाम दोनों को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।