{"_id":"6a2932562c3c49e43d099d75","slug":"up-news-nepali-couple-and-sister-in-law-held-with-gold-and-silver-after-posing-as-domestic-help-2026-06-10","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: सात KG सोना, एक KG चांदी, 12 करोड़ की चोरी, एक माह से नौकर बन की सेवा; नेपाल के पति-पत्नी और साली की कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: सात KG सोना, एक KG चांदी, 12 करोड़ की चोरी, एक माह से नौकर बन की सेवा; नेपाल के पति-पत्नी और साली की कहानी
अमर उजाला नेटवर्क, रामपुर
Published by: Sharukh Khan
Updated Wed, 10 Jun 2026 03:31 PM IST
विज्ञापन
सार
रामपुर पुलिस ने सात किलो सोने, एक किलो चांदी के गहनों संग तीन नेपाली गिरफ्तार किए हैं। इनके कब्जे से गहनों के अलावा सोने-चांदी के सिक्के, बिस्कुट भी मिले हैं। तेलंगाना से चोरी कर भागते समय रामपुर में दबोचे गए हैं।
Nepali Couple
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
तेलंगाना के एक बड़े व्यापारी के यहां से सोना-चांदी और गहने चुराकर भाग रहे नेपाल के एक शख्स को पत्नी और साली के साथ बिलासपुर थाने की पुलिस और एसओजी ने दबोच लिया। इनकी गिरफ्तारी उत्तराखंड बॉर्डर के पास से गुजरती एक बस से की गई। पुलिस के मुताबिक इनके पास से सात किलो सोने, एक किलो चांदी के जेवर, सोने-चांदी के बिस्कुट और सिक्के मिले हैं, जिनकी अनुमानित कीमत 12 करोड़ रुपये है। मंगलवार सुबह हुई इस कार्रवाई के दौरान तेलंगाना पुलिस भी स्थानीय टीम के साथ थी।
एसपी सोमेंद्र मीणा ने रामपुर पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता कर पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए लोगों में नेपाल निवासी कमल शाही, उसकी पत्नी विमला शाही और साली कल्पना शाही हैं। ये तीनों तेलंगाना के साइबराबाद जिले के गची बाउली में एक बड़े व्यापारी के घर नौकर के रूप में काम कर रहे थे।
सात जून की रात इन्होंने व्यापारी परिवार के बाहर जाते ही घर में चोरी की और बैग में सारा माल भरकर नेपाल भागने की फिराक में थे। मामला हाईप्रोफाइल होने के कारण तेलंगाना पुलिस चोरी की रिपोर्ट दर्ज करने के साथ सर्विलांस की मदद से इनके पीछे लग गई।

मोबाइल लोकेशन ट्रेस कर आगे बढ़ रही तेलंगाना पुलिस से मिली सूचना के आधार पर रामपुर एसओजी सोमवार देर रात से बिलासपुर क्षेत्र में उत्तराखंड जा रही बसों व अन्य वाहनों की चेकिंग में लग गई। कुछ समय बाद तेलंगाना पुलिस भी वहां पहुंच गई। संयुक्त पड़ताल के दौरान इन तीनों को एक बस से गिरफ्तार कर लिया गया।
एसपी के मुताबिक साजिश के हिसाब से इन तीनों की उत्तराखंड से नेपाल जाने की तैयारी थी। उन्होंने बताया कि गिरफ्त में आए तीनों लोग नेपाल के पलिया गांव, मोतीपुर थाना और कईलाल जिले के निवासी हैं। अब तेलंगाना पुलिस बुधवार को कोर्ट से इनका ट्रांजिट रिमांड लेगी और उसके बाद तीनों को अपने साथ ले जाएगी। तब तक यह रामपुर पुलिस की निगरानी में हैं। तेलंगाना पुलिस भी साथ है। इनसे बरामद सामान की सुरक्षा के लिए अलग से पुलिस टीम लगाई गई है।
मोबाइल बंद न करने से ट्रेस होती रही लोकेशन
पुलिस के मुताबिक तेलंगाना में बड़े व्यापारी के घर से कीमती जेवर और सोना-चांदी चुराकर भागने वालों ने अपना अपना मोबाइल बंद नहीं किया था। इससे वे तेलंगाना पुलिस के रडार पर आ गए। तेलंगाना पुलिस ने लगातार लोकेशन ट्रेस करती रही। सूचना मिलते ही रामपुर पुलिस के सक्रिय होने से तीनों के उत्तराखंड में दाखिल होने से पहले ही दबोचने में कामयाबी मिल गई।

एक महीने से नौकर बन की सेवा, मौका मिलते ही साफ कर दिए कीमती जेवर
तेलंगाना में बड़े व्यापारी के घर से कीमती जेवर और सोना-चांदी समेट कर भागने वाले नेपाल निवासी कमल, उसकी पत्नी विमला और साली कल्पना ने एक माह घरेलू नौकर बनकर उस परिवार की सेवा की। मौका मिलते ही माल समेटकर वहां से निकल लिए।

पुलिस को जानकारी मिली है कि ये तीनों करीब डेढ़ माह पहले तेलंगाना पहुंचे थे। वहां पहले से मौजूद नेपाल निवासी सुरेश ने तीनों को बड़े व्यापारी के यहां घरेलू नौकर के रूप में रखवाया था। जहां तीनों ने एक महीने काम किया। माना जा रहा है कि इस एक माह में तीनों ने सेवा का नाटक करके व्यापारी परिवार का भरोसा जीत लिया। साथ ही घर में रखे जेवर और अन्य कीमती सामान का ठिकाना जान लिया। परिवार के बाहर कहीं घूमने जाते ही माल बटोरकर वहां से भाग निकले।
पुलिस को पता चला है कि तीनों ने तेलंगाना से दिल्ली तक का सफर ट्रेन से पूरा किया। दिल्ली से वे बस से रुद्रपुर (उत्तराखंड) जा रहे थे। इनके मोबाइल फोन खुले थे, जिससे लोकेशन ट्रेस करते हुए तेलंगाना पुलिस पीछे लगी रही। बाद में रामपुर की टीम की मदद से तीनों को बस से पकड़ लिया। एसपी सोमेंद्र मीणा ने बताया कि इस मामले में तेलंगाना पुलिस को इन्हें व्यापारी के यहां नौकर रखवाने वाले नेपाल के के सुरेश की भी तलाश है।
गिरफ्त में आते ही कमल बोला, हमने नहीं की चोरी, हमें तो सुरेश ने बैग थमाया था
जेवरात के साथ पकड़े गए नेपाल निवासी कमल ने मीडिया के सामने कहा कि चोरी हमने नहीं की है। हम तो तेलंगाना में नौकरी करते थे। हमारे साथी सुरेश ने हम तीनों को व्यापारी के यहां नौकर रखवाया था। फिर उसने ही चोरी की। चोरी के बाद बैग हमें यह कहते हुए दिया कि इसे नेपाल में हमारे घर पहुंचा देना। हमें अब पता चला कि बैग में सोना-चांदी है।

जेवरात की सुरक्षा को लगाई गारद
पकड़ में आए सोने-चांदी और जेवरात की हिफाजत के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष सुरक्षा गारद लगाई है। अगला निर्णय होने तक यह टीम बरामद माल की निगरानी करेगी।
पकड़ में आए सोने-चांदी और जेवरात की हिफाजत के लिए एसपी के निर्देश पर विशेष सुरक्षा गारद लगाई है। अगला निर्णय होने तक यह टीम बरामद माल की निगरानी करेगी।
ट्रांजिट रिमांड पर साथ ले जाएगी तेलंगाना पुलिस
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को तेलांगना पुलिस अपने साथ लेकर जाएगी। इसके लिए तेलांगना पुलिस रामपुर में अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेगी। अदालत से वारंट मिलने पर साथ ले जाएगी।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को तेलांगना पुलिस अपने साथ लेकर जाएगी। इसके लिए तेलांगना पुलिस रामपुर में अदालत से ट्रांजिट रिमांड लेगी। अदालत से वारंट मिलने पर साथ ले जाएगी।