फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Moradabad News ›   Water level of Ramganga River rising rapidly in Kanth; residents of the floodplain area concerned.

Moradabad News: कांठ में तेजी से बढ़ रहा रामगंगा नदी का जलस्तर, खादरवासी चिंतित

Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद Updated Wed, 19 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
Water level of Ramganga River rising rapidly in Kanth; residents of the floodplain area concerned.
कांठ। मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार हो रही बारिश के कारण कांठ के खादर क्षेत्र में रामगंगा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। जिससे खादर क्षेत्र के ग्रामीणों की चिंता भी बढ़ गई है। हालांकि अभी जलस्तर नदी की हद में ही है, लेकिन किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें दिखाई दे रही हैं।
विज्ञापन




कांठ के खादर क्षेत्र से होकर निकल रही रामगंगा नदी हर साल बरसात के मौसम में तबाही मचाती है। नदी से उफनाने से बाहर निकलने वाले पानी से किसानों की हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो जाती हैं, साथ ही नदी के द्वारा खेतों में कटान करने से भारी नुकसान होता है। अब कई दिन से मैदानी और पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण रामगंगा नदी का जलस्तर मंगलवार को अचानक तेजी से बढ़ गया। पुलिस के अनुसार डैम से नदी में पानी भी छोड़ा गया है। यदि पानी नदी के बाहर निकला तो किसानों के खेतों में भारी नुकसान होगा। जिससे किसान चिंतित हो गए हैं। गांव दरियापुर, रफायतपुर, गोपालपुर, बहादरपुर खादर, महदूद कलमी, पाइंदापुर, रामसराय, सलेमपुर, फजलाबाद, भंकरी, हसनगढ़ी, मिश्रीपुर, बेगमपुर, राजीपुर खादर आदि गांवों के ग्रामीण भी तेजी से बढ़ रहे रामगंगा नदी के जलस्तर को लेकर चिंतित हैं। मंगलवार को कांठ पुलिस ने खादर के गांवों में अनाउंसमेंट कराकर नदी के बढ़ रहे जलस्तर की ग्रामीणों को जानकारी देते हुए नदी की ओर नहीं जाने के लिए जागरूक किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक सुदेश पाल सिंह ने भी रामगंगा क्षेत्र का दौरा किया है। एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी ने खादर में स्थापित की गई छह बाढ़ चौकियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed