सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   A statue of Lord Parashurama will be installed within the Town Hall complex.

Muzaffarnagar News: टाउनहाॅल परिसर में स्थापित होगी भगवान परशुराम की प्रतिमा

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
A statue of Lord Parashurama will be installed within the Town Hall complex.
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। टाउन हॉल परिसर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना और स्मारक निर्माण को शासन ने मंजूरी दे दी है।
Trending Videos

पालिका बोर्ड में प्रस्ताव को मंजूरी मिलने के बाद प्रतिमा स्थापना के लिए शासन की स्वीकृति का इंतजार था। 28 फरवरी को हुई नगर पालिका बोर्ड बैठक में सभासद राजीव शर्मा ने टाउन हॉल परिसर में भगवान परशुराम प्रतिमा स्थापना एवं स्मारक निर्माण का प्रस्ताव रखा था। प्रस्ताव सर्वसम्मति से स्वीकार किया गया था।
चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के नेतृत्व में बोर्ड की ओर निर्माण के लिए 50 लाख रुपये के बजट को भी स्वीकृति दी गई थी। शासन के विशेष सचिव संस्कृति विभाग उमा द्विवेदी की ओर से ईओ पालिका डॉ.प्रज्ञा सिंह को लिखे गए पत्र में प्रतिमा स्थापना की स्वीकृति इस शर्त के साथ प्रदान की गई है कि निर्माण और विकास पर आने वाला खर्च पालिका स्वयं की आय से वहन करेगी। पालिका चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप का कहना है कि शासन की स्वीकृति मिल चुकी है। अब नियमानुसार बोर्ड की ओर से पारित प्रस्ताव के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed