सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Impact of Transporters' Strike: Many Trucks Fail to Depart for Delhi

Muzaffarnagar News: ट्रांसपोर्टर की हड़ताल का असर, दिल्ली के लिए रवाना नहीं हुए बहुत से ट्रक

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Impact of Transporters' Strike: Many Trucks Fail to Depart for Delhi
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एनसीआर में ईसीसी शुल्क और बीएस-4 वाहनों पर प्रतिबंध के विरोध में ट्रांसपोर्टरों की तीन दिवसीय हड़ताल का असर जनपद में भी दिखाई दिया।

शहर में ट्रांसपोटस ने दिल्ली-एनसीआर वाले मार्गों पर ट्रकों की आवाजाही रोक दी। साथ ही माल लोडिंग और सप्लाई के लिए बुकिंग नहीं की। शुक्रवार से एसोसिएशन विरोध जताएगी।
आल इंडिया मोटर ट्रांसपोर्ट कांग्रेस के आह्वान पर तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल शुरू की घोषणा की गई है। जिसमें कई नियमों और कानून को लेकर ट्रांसपोटर्स विरोध जता रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर ट्रक एवं ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन ने भी हड़ताल का समर्थन किया है। एसोसिएशन ने ट्रांसपोर्ट्स व ट्रक मालिकों से आह्वान किया है। जिसमें दिल्ली-एनसीआर में पूर्णत: माल वाहक वाहनों पर रोक लगाई जाए। एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष आसिफ राही ने बताया कि दिल्ली में प्रवेश करने वाले ट्रकों पर लगने वाले पर्यावरण मुआवजा उपकर को दोगुना कर दिया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos

नवंबर 2026 से बीएस-4 वाहनों पर दिल्ली-एनसीआर में वाणिज्यिक वाहनों पर प्रतिबंध लगाने की तैयारी है। इससे ट्रांसपोटर्स पर प्रभाव पड़ेगा। चूंकि एक-एक वाहन को खरीदने में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इन सभी के विरोध में तीन दिवसीय हड़ताल रखी गई है। बृहस्पतिवार को अधिकतर ट्रांसपोटर्स ने माल वाहक वाहनों की लोडिंग एवं माल सप्लाई के लिए बुकिंग नहीं की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed