सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Allegations of corruption, Bhakiyu Apolitical to stage protest on June 2

Muzaffarnagar News: भ्रष्टाचार का आरोप, भाकियू अराजनैतिक का दो जून को धरना

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 01:21 AM IST
विज्ञापन
Allegations of corruption, Bhakiyu Apolitical to stage protest on June 2
विज्ञापन
खतौली। भाकियू अराजनैतिक के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार अरविंद कुमार और नायब तहसीलदार राजीव त्यागी पर लापरवाही बरतने के साथ ही अन्य गंभीर आरोप लगाए है। उन्होंने दो जून को तहसील में धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की है।
Trending Videos

ब्लॉक अध्यक्ष सुमित दाहौड़ और जिला सचिव पवित अहलावत के नेतृत्व में कार्यकर्ता मंगलवार को तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम डॉ ललित कुमार से मुलाकात की। कार्यकर्ताओं ने गांव खेड़ी तगान में तालाब की भूमि पर अवैध कब्जे को हटवाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनका आरोप है कि इस मामले में कई शिकायतें दी गई हैं। इसके बावजूद दो माह से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर शांत किया और कार्रवाई का आश्वासन दिया। भाकियू ने किसानों की समस्याओं और तहसील में भ्रष्टाचार को लेकर यह प्रदर्शन बुलाया है। इस मौके पर नदीम, मोनू सोम, नीटू, नीरज, नरेंद्र, मनोज, अब्दुल बारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed