Bijnor: डीजे गाड़ी को ओवरटेक करने पर रामपुर-संभल के कांवड़ियों में भिड़ंत, जमकर चले लाठी-डंडे
बिजनौर के धामपुर में सोमवार देर रात डीजे की गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर रामपुर और संभल के कांवड़ियों के बीच विवाद हो गया। राजपूताना चौपले पर दोनों पक्षों में काफी देर तक नोकझोंक के बाद लाठी-डंडे चलने लगे। मारपीट में कई कांवड़ियों के चोटिल होने की जानकारी है। मौके पर अफरातफरी मच गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिजनौर के धामपुर में सोमवार देर शाम करीब 10 बजे कांवड़ियों के दो गुटों में विवाद हो गया। राजपूताना चौपले पर रामपुर और संभल जिले के कांवड़ियों के बीच डीजे की गाड़ी को ओवरटेक करने को लेकर कहासुनी शुरू हुई।
देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और दोनों पक्षों के कांवड़ियों में मारपीट शुरू हो गई। इस दौरान लाठी-डंडे चलने से कई कांवड़ियों के चोटिल होने की जानकारी है।
मारपीट के कारण राजपूताना चौपले पर काफी देर तक अफरातफरी का माहौल बना रहा। बड़ी संख्या में कांवड़ियों की मौजूदगी के कारण स्थिति संभालने में पुलिस को भी काफी मशक्कत करनी पड़ी। धामपुर में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए राजपूताना चौपले पर पुलिस चौकी स्थापित की गई है। पुलिसकर्मी लगातार कांवड़ियों की आवाजाही और सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रख रहे हैं।
पुलिस ने हस्तक्षेप कर शांत कराया मामला
विवाद की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बीच बीच-बचाव का प्रयास किया। कांवड़ियों की संख्या अधिक होने के कारण पुलिस को स्थिति नियंत्रित करने में काफी मेहनत करनी पड़ी। काफी प्रयास के बाद पुलिस ने मामला शांत कराया। इसके बाद दोनों पक्षों के कांवड़ियों को उनके गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया।
जांच के निर्देश, रिपोर्ट मांगी
अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी धामपुर अमित किशोर श्रीवास्तव ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। उन्होंने प्रभारी निरीक्षक को पूरे मामले की जांच कर रिपोर्ट से अवगत कराने के निर्देश दिए हैं।
पुलिस विवाद के कारणों और घटना में शामिल कांवड़ियों के संबंध में जानकारी जुटा रही है। अधिकारियों का कहना है कि कांवड़ यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.