मुजफ्फरनगर। गांव पचेंडा कला में आयोजित कार्यक्रम के दौरान हाल में कुश्ती में पदक जीतने वाले पहलवानों को सम्मानित किया गया। इस दौरान स्कूली बच्चों को भी बैग वितरित किए गए।
शहीद बचन सिंह व स्व. अरुण पहलवान अखाड़ा सेवा समिति की ओर से अंबेडकर जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में आयोजक डॉ.मोनिका सिंह ने प्राइमरी विद्यालय के बच्चों को स्कूल बैग वितरित किए। इस दौरान कुश्ती में जीत हासिल करने वाले बच्चों को भी सम्मानित किया गया।
जिनमें अंडर 20 कांस्य पदक विजेता गामनी चाहल, अंडर 17 वंशिका चौधरी, अंडर 14 में नेशनल गोल्ड विजेता लक्शी,जूनियर नेशनल अंडर 20 में सिल्वर मेडल जीतने वाली हिमांशी पहलवान और पीसीएस परीक्षा पास जीएसटी कमिश्नर के पद पर नियुक्त होने वाली मानवी चौधरी सहित प्रतियोगी परीक्षाएं पास करने वाली प्रज्ञा चौधरी को सम्मानित किया गया।
युधिष्ठिर पहलवान, डॉ.गजे सिंह, सोमवीर, सुनील रोहल, चौ. इलम सिंह गुर्जर, प्रशिक्षक वेद प्रकाश यादव, मांगेराम आदि रहे। संवाद
कमेंट
कमेंट X