फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   court news

Muzaffarnagar News: पुलिसकर्मियों को क्लीन चिट... पुनर्विवेचना के लिए रोकी चार्जशीट

Thu, 30 Jul 2026 01:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Jul 2026 01:12 AM IST
विज्ञापन
court news
मुजफ्फरनगर। डीएवी डिग्री कॉलेज बुढ़ाना के छात्र उज्ज्वल राणा के आत्मदाह के मामले में आरोपी उपनिरीक्षक नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत कुमार को क्लीन चिट मिल गई है। बुढ़ाना कोतवाली पुलिस ने आरोपपत्र में नाम शामिल नहीं किए। अदालत में आरोपपत्र दाखिल करने से पहले क्राइम ब्रांच से पुनर्विवेचना शुरू करा दी गई है।
विज्ञापन

पिछले साल छह नवंबर को कॉलेज में फीस को लेकर विवाद शुरू हुआ था। छात्र ने सोशल मीडिया पर वीडियो और पत्र जारी करते हुए आठ नवंबर को कॉलेज में अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कर आग लगा ली थी। मृतक की बहन सलोनी राणा की ओर से सात नवंबर को पहला मुकदमा प्राचार्य प्रदीप कुमार के खिलाफ दर्ज कराया गया था।
विज्ञापन

बाद में दूसरा प्रार्थनापत्र दाखिल किया गया, जिसे जांच में शामिल कर लिया गया था। प्रबंधक अरविंद कुमार गर्ग, प्राचार्य प्रदीप कुमार, पीटीआई संजीव कुमार, एसआई नंद किशोर, सिपाही ज्ञानवीर और विनीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी संजय वर्मा ने तीनों पुलिसकर्मियों को लाइनहाजिर कर दिया था। प्रबंधक ने हाईकोर्ट से गिरफ्तारी पर स्टे लिया था। बुढ़ाना पुलिस की जांच में क्लर्क का नाम भी प्रकाश में आया। आरोपपत्र में प्रबंधक, प्राचार्य, पीटीआई और क्लर्क के नाम शामिल है। बुढ़ाना पुलिस की जांच में तीनों पुलिसकर्मियों की भूमिका नहीं मिली है। आरोपपत्र तैयार कर सीओ बुढ़ाना के कार्यालय में जमा करा दिया था। इसके बाद अधिकारियों ने क्राइम ब्रांच से दोबारा विवेचना शुरू कराई। विवेचक सतेंद्र नागर अब विवेचना कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed