{"_id":"6a6c9d419f0e18e39f0ea37b","slug":"muzaffarnagar-fire-breaks-out-at-a-gift-center-on-bhagat-singh-road-seven-fire-tenders-extinguish-the-blaze-2026-07-31","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: भगत सिंह रोड पर गिफ्ट सेंटर में लगी आग, दमकल की सात गाड़ियों ने बुझाई, लाखों का नुकसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: भगत सिंह रोड पर गिफ्ट सेंटर में लगी आग, दमकल की सात गाड़ियों ने बुझाई, लाखों का नुकसान
Fri, 31 Jul 2026 06:34 PM IST
Mohd Mustakim
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर
Published by: Mohd Mustakim
Updated Fri, 31 Jul 2026 06:34 PM IST
सार
कांवड़ मार्ग पर स्थित संजय गिफ्ट सेंटर में पहले ऊंपरी मंजिल पर स्थित गोदाम में आग लगी, उसके बाद निचली मंजिल पर स्थित दुकान भी चपेट में आ गई। फायर ब्रिगेड ने आकर आग बुझाई।
विज्ञापन
गिफ्ट सेंटर में लगी आग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नगर के कावड़ मार्ग स्थित भगत सिंह रोड पर संजय गिफ्ट सेंटर नामक प्रतिष्ठान में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दुकान और उसके ऊपर बने गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद लगभग पौन घंटे में आग पर काबू पाया जा सका। हालांकि, इस घटना में लाखों रुपये के माल का नुकसान होने की आशंका है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, संजय गिफ्ट सेंटर के मालिक आनंद प्रकाश अग्रवाल अपने पुत्र नितिन के साथ दुकान पर मौजूद थे। इसी दौरान, दुकान के ऊपर बने गोदाम से धुआं उठना शुरू हुआ। जल्द ही आग की विकराल लपटें उठनी शुरू हो गईं। आसपास के लोगों ने तुरंत दुकान मालिक को घटना की सूचना दी, जिसके बाद दमकल विभाग को अलर्ट किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) अनुराग कुमार अपनी टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सात दमकल गाड़ियों को मौके पर बुलाया गया। अग्निशमन कर्मियों ने अथक प्रयास करते हुए लगभग पौन घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया।
इस घटना में किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है, जो राहत की बात है। हालांकि, दुकान मालिक आनंद प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि आग से उन्हें लाखों रुपये के माल का नुकसान हुआ है। पुलिस का कहना है कि आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और इसकी जांच की जा रही है। इस घटना के कारण क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरातफरी का माहौल रहा।