{"_id":"697fb29a2867e6c844043512","slug":"crime-news-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-164278-2026-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: कागज पर लिखी पीड़ा, व्हाट्सएप पर की बयान...उपकेंद्र में एसएसओ ने दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: कागज पर लिखी पीड़ा, व्हाट्सएप पर की बयान...उपकेंद्र में एसएसओ ने दी जान
विज्ञापन
विज्ञापन
तितावी (मुजफ्फरनगर)। शिकायतों और ब्लैकमेल किए जाने से परेशान एसएसओ शुभम कुमार (28 ) ने सुसाइड नोट लिखकर विभागीय व्हाट्सएप ग्रुप में भेज दिया। पुलिस और बिजली कर्मचारियों के पहुंचने से पहले ही मुकुंदपुर बिजलीघर के कमरे में खुद को बंद कर तमंचे से गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
आरोप लगाया कि जाति छिपाकर अनुसूचित जाति के कोटे में नौकरी हासिल करने की बात पता चलने पर कुछ लोग ब्लैकमेल कर रहे थे। लगातार दबाव बनाया गया।
नई मंडी थाना क्षेत्र के नसीरपुर निवासी शुभम शनिवार रात बिजलीघर पर ड्यूटी करने के लिए गया था। रात साढ़े 12 बजे व्हाट्सएप ग्रुप में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नाम हाथ से लिखा सुसाइड नोट भेजा गया।
कर्मचारियों ने उसके साथियों से संपर्क किया। लगभग एक बजे बघरा क्षेत्र के जेई सुनील शाहू को जानकारी मिली। कर्मचारी और पुलिस करीब 10 मिनट बाद ही बिजलीघर पर पहुंच गए।
पुलिस को कमरे के बाहर चाबी फर्श पर पड़ी मिली। कमरा खोल कर देखा तो अंदर एसएसओ का शव, पास में मोबाइल और तमंचा भी पड़ा था।
Trending Videos