सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   fire news

Muzaffarnagar News: मकान में लगी आग सामान जलकर राख

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2026 01:42 AM IST
विज्ञापन
fire news
विज्ञापन
ककरौली। क्षेत्र के ढांसरी गांव में ग्रामीण रिजवान के घास-फूस से बने कच्चे मकान में रविवार सुबह अज्ञात कारणों से अचानक आग लग गई। आग में मकान में रखा सभी सामान जलकर राख हो गया। पड़ोसियों ने बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया।
Trending Videos

थाना ककरौली क्षेत्र के ढांसरी गांव निवासी रिजवान मजदूरी करता है। रविवार को भी वह मजदूरी करने गया था। घर में उसकी पत्नी सलमा व सात छोटे बच्चे मौजूद थे। सुबह करीब 10 बजे रिजवान के घास-फूस से बने कच्चे मकान में अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आग की लपटें उठती देखकर घर में मौजूद सलमा व उसके बच्चों ने शोर मचा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शोर-शराबा होने पर मोहल्ले के शाहनवाज, शान आलम, शहजाद, रागिब व लियाकत ने आनन-फानन में सलमा व उसके बच्चों को बाहर निकाला तथा पड़ोसियों के सबमर्सिबल पंप चलाकर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed