सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   fire news

Muzaffarnagar News: एसी का पाइप फटा, दुकान में लगी आग

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
fire news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। आर्यपुरी में बुधवार सुबह मोबाइल एसेसरीज की दुकान में एसी का पाइप फटने से आग लग गई। इससे प्रथम तल पर बने गोदाम में रखा सामान भी जल गया। अग्निशमन विभाग टीम ने पानी से लदे दो टैंकरों की मदद से आग पर काबू पाया।

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र की आदर्श कॉलोनी निवासी प्रदीप कुमार की शाकंभरी कम्युनिकेशन नाम से मोबाइल एसेसरीज की दुकान है। बुधवार दोपहर लगभग 12 बजे दुकान में लगे एसी का पाइप फटने से आग लग गई। इसके बाद हुए शॉर्ट सर्किट हुआ और उससे भी आग भड़क उठी। प्रथम तल पर बने गोदाम तक आग जा पहुंची। गोदाम में रखे मोबाइल एसेसरीज के खाली गत्ते और थर्माकोल से आग भड़क गई और कई लाख रुपये का माल जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम पानी से लदे दो टैंकरों के साथ मौके पर पहुंची। टीम को आग पर काबू पाने में पौन घंटा लगा। आग लगने की सूचना पाकर व्यापारी नेता राकेश त्यागी व अन्य व्यापारी मौके पर पहुंचे। व्यापारियों ने पीड़ित व्यापारी को मुआवजा दिलाने की मांग की। दुकान मालिक प्रदीप कुमार ने कहा कि दुकान में आग से काफी नुकसान हुआ है। आग कैसे लगी, फिलहाल उन्हें जानकारी नहीं है। नुकसान के बारे में भी जानकारी की जा रही है। वैसे कई लाख रुपये का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


संकरी गली से हुई परेशानी
दुकान एक संकरी गली में थी। अग्निशमन विभाग की टीम के पानी से लदे टैंकर मौके तक नहीं पहुंच सके। कर्मचारियों ने पाइप जोड़कर लाइन बिछाई। इसके बाद आग पर किसी तरह काबू पाया गया।
वर्जन-
सूचना मिलने के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई है। दुकान में थर्माकोल व गत्ते रखे थे। उनमें आग लगी है। एसी का पाइप फटने या एसी में शॉर्ट सर्किट से आग लगना प्रतीत हो रहा है। दुकान मालिक को नोटिस जारी किया जाएगा।

-अनुराग कुमार, सीएफओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed