{"_id":"69b9a40234dd563db403f567","slug":"gas-cylinder-bookings-scramble-kyc-issues-persist-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-167224-2026-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: गैस सिलिंडर के लिए मारामारी बुकिंग, केवाईसी में दिक्कत जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: गैस सिलिंडर के लिए मारामारी बुकिंग, केवाईसी में दिक्कत जारी
विज्ञापन
प्रेमपुरी में गैस एजेंसी पर किया जा रहा एलजी सिलिंडर का वितरण। संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जनपद में एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति को लेकर उपभोक्ता परेशान हैं। कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की आपूर्ति पर रोक हटने के बावजूद डिलीवरी शुरू नहीं हो पाई। इस कारण होटल, ढाबों और बहुत से उद्योगों में समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ऑक्सीजन गैस का उत्पादन भी कम हो गया है। ई-केवाईसी और बुकिंग कराने में भी उपभोक्ताओं को दिक्कत आ रही है।
जनपद में रसोई गैस का संकट गहराया हुआ है। जिसका बड़ा कारण उपभोक्ताओं के सामने गैस बुकिंग और ई-केवाईसी कराने में आ रही दिक्कत है। सर्वर में तकनीकी समस्या के कारण गैस एजेंसियों के सामने ई-केवाईसी और बुकिंग के लिए लंबी लाइन लग रही है।
कॉमर्शियल गैस सिलिंडर की डिलीवरी पर रोक हटने के बावजूद आपूर्ति अभी तक बहाल नहीं हुई है। इस कारण होटल, ढाबा और विभिन्न औद्योगिक इकाइयों में दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। कॉमर्शियल सिलिंडर की आपूर्ति ठप होने से उद्यमियों को वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है।
लड्डू उद्योग से जुड़े उद्यमी अनमोल मित्तल का कहना है कि फिलहाल पूर्व में आपूर्ति किए कॉमर्शियल गैस सिलिंडर चल रहे हैं। लेकिन अब समस्या सामने आने वाली है। जिसे देखते हुए वैकल्पिक ईंधन के बारे में सोचा जा रहा है। लेकिन उसके लिए कई बदलाव करने पड़ेंगे।
जिला आपूर्ति अधिकारी ओम हरी उपाध्याय ने बताया कि एलपीजी सिलिंडर की आपूर्ति में कोई समस्या नहीं है। धीरे-धीरे बुकिंग और ई-केवाईसी की समस्या भी खत्म होती जा रही है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को विभागीय अधिकारियों ने होटल, ढाबों एवं गैस एजेंसियों पर जाकर निरीक्षण किया।
Trending Videos