सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   General knowledge questions are difficult, Hindi remains simple

Muzaffarnagar News: सामान्य ज्ञान के प्रश्न कठिन, हिंदी रहे सरल

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
General knowledge questions are difficult, Hindi remains simple
पीएमश्री राजकीय इंटर केंद्र से परीक्षा देने के बाद मिलान करते हुए अभ्यर्थी स्रोत संवाद - फोटो : मोनिका कुमारी
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ की ओर से जिले में सोमवार से पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा 10 जून तक चलेगी। जिले में 17 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई गई। केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी के साथ पुलिस बल की कड़ी चौकसी रही।

सघन तलाशी और बॉयोमेट्रिक जांच के बाद अभ्यर्थियों को प्रवेश दिया गया। अभ्यर्थियों ने प्रश्न को मिला जुले स्तर का बताया। उन्होंने कहा कि सामान्य ज्ञान के प्रश्न अत्यधिक कठिन थे। हिंदी में सरल प्रश्न पूछे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सभी केंद्रों पर पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई। परीक्षा में दोनों पालियों में पंजीकृत 16464 में से 12919 ने परीक्षा दी। परीक्षा में 3545 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली में 6412 और दूसरी पाली में 6507 ने परीक्षा दी। 09 जूून को भी जिले में 17 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन होगा।
विज्ञापन

-------------
सामयिक घटनाओं पर नहीं आए प्रश्न
सहारनपुर से आई अनुष्का ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष की छात्रा है। कोचिंग के माध्यम से परीक्षा की तैयारी की है। प्रश्नपत्र न ज्यादा कठिन है और न आसान। समसामयिक घटनाओं को लेकर प्रश्न नहीं पूछे गए।
-------------
प्रश्न पत्र में निगेटिव मार्किंग से पड़ेगा असर
सहारनपुर से आई राधा ने बताया कि निगेटिव मार्किंग से अंकों पर काफी असर पड़ेगा। सामान्य अध्ययन में प्रश्न काफी कठिन थे। सूझ बूझ के आधार पर जवाब दिया लेकिन अगर गलत निकला तो अंक कट जाएगे।
-------------
हिंदी में रचनाकारों के नाम पूछे गए
मोदीनगर से परीक्षा देने आए सागर ने कहा कि सामान्य ज्ञान के अधिकांश प्रश्न सामयिक ज्ञान पर आधारित न होकर विज्ञान पर आधारित थे। हिंदी के प्रश्न सबसे सरल रहे। उनमें रचनाओं को दिया गया और रचनाकारों के नाम पूछे गए। व्याकरण के प्रश्न कम थे।
-----------
12वीं के छात्रों के अनुसार ही था प्रश्नपत्र
हापुड़ से परीक्षा देने आए अनुज ने बताया कि अभी हाल में हुए होमगार्ड भर्ती परीक्षा में सब इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा के स्तर का प्रश्नपत्र आया था। डर था कि कठिन लेवल का आएगा। परीक्षा में प्रश्न पत्र 12वीं के छात्रों के अनुसार ही तैयार किया गया था। सामान्य विज्ञान का भाग अन्य से कठिन था।

पीएमश्री राजकीय इंटर केंद्र से परीक्षा देने के बाद मिलान करते हुए अभ्यर्थी स्रोत संवाद

पीएमश्री राजकीय इंटर केंद्र से परीक्षा देने के बाद मिलान करते हुए अभ्यर्थी स्रोत संवाद- फोटो : मोनिका कुमारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed