Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Half-yearly examinations in council schools will begin on November 17.

Muzaffarnagar News: परिषदीय स्कूलों में 17 नवंबर से होंगी अर्धवार्षिक परीक्षाएं

Mon, 02 Nov 2026 11:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 02 Nov 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Half-yearly examinations in council schools will begin on November 17.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले के परिषदीय विद्यालयों में 17 नवंबर से अर्धवार्षिक परीक्षाएं शुरू होंगी। कक्षा एक से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षाएं 21 नवंबर तक आयोजित की जाएंगी। परीक्षा को लेकर बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से तैयारियां की जा रही हैं। परीक्षा दो पालियों में होगी। परीक्षा को सुचारू ढंग से कराने के लिए विद्यालय स्तर पर प्रधानाध्यापकों और विकासखंड स्तर पर बीईओ की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
समेकित शिक्षा के जिला समन्वयक सुशील कुमार ने बताया कि अर्धवार्षिक परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में होंगी। पहली पाली सुबह 9:30 से 11:30 बजे तक और दूसरी पाली दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक निर्धारित की गई है। परीक्षा कुल 50 अंकों की होगी। प्रश्नपत्र में बहुविकल्पीय, अति लघु उत्तरीय, लघु उत्तरीय और दीर्घ उत्तरीय प्रश्न शामिल होंगे।
विज्ञापन

कक्षा एक के विद्यार्थियों का मूल्यांकन मौखिक रूप से किया जाएगा। कक्षा दो और तीन में लिखित और मौखिक परीक्षा का 50-50 प्रतिशत अंकभार रहेगा। कक्षा चार और पांच में लिखित परीक्षा का 70 प्रतिशत और मौखिक परीक्षा का 30 प्रतिशत अंक भार निर्धारित किया गया है। कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों की परीक्षा पूरी तरह लिखित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed