सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   High tension line breaks with a loud bang, major accident averted

Muzaffarnagar News: तेज धमाके के साथ हाईटेंशन लाइन टूटी, बड़ा हादसा टला

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
High tension line breaks with a loud bang, major accident averted
विज्ञापन
बुढ़ाना। कस्बे में मंगलवार को कुरैशियों वाली पुलिया के पास तेज धमाके के साथ हाईटेंशन लाइन का तार टूट गया। गर्मी, अधिक भार और पुरानी विद्युत लाइन के कारण यह हादसा हुआ। घटनास्थल पर कोई वाहन नहीं था और राहगीरों व दुकानदारों की संख्या भी कम थी। इससे सार्वजनिक स्थल पर एक बड़ा हादसा होने से बच गया। विद्युत निगम के अधिकारियों ने बताया कि भीषण गर्मी में बिजली की मांग बढ़ जाती है। इससे विद्युत लाइनों पर भार बढ़ जाता है, जिससे ऐसे हादसे हो रहे हैं। विद्युत निगम के अजीत सिंह यादव ने उपभोक्ताओं से अपील की। उन्होंने कहा कि घर के सभी उपकरण एक साथ न चलाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed