सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Horrific Highway Crash in Muzaffarnagar: Railing Pierces Car, BJP Worker Killed, One Critical

दर्दनाक हादसा: कार के आर पार हुई रेलिंग, भाजपा कार्यकर्ता की मौत, एक ही हालत गंभीर

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 17 Mar 2026 09:58 PM IST
विज्ञापन
सार

शामली के बलवा चौराहे के पास हाईवे पर कार रेलिंग से टकराई, रेलिंग कार के आरपार हो गई। हादसे में भाजपा कार्यकर्ता की मौत, एक गंभीर घायल।

Horrific Highway Crash in Muzaffarnagar: Railing Pierces Car, BJP Worker Killed, One Critical
मुजफ्फरनगर में हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

शहर कोतवाली क्षेत्र के बलवा चौराहे के पास हाईवे पर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार कार लोहे की रेलिंग से टकरा गई, जो कार के बीच से आरपार निकल गई। इस दर्दनाक हादसे में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता डॉ. रामवीर राठी (55) की मौत हो गई, जबकि ऋषिराज भारद्वाज गंभीर रूप से घायल हो गए।

Trending Videos


प्रशिक्षण शिविर से लौटते समय हुआ हादसा
दोनों कार्यकर्ता हरिद्वार में आयोजित भाजपा के प्रशिक्षण शिविर से लौट रहे थे। बलवा चौराहे से बागपत की ओर मुड़ते समय कार अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रेलिंग कार के आरपार निकल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने रामबीर राठी को मृत घोषित कर दिया
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: LPG Crisis: मेरठ के लाल सिलिंडर, दिल्ली में हो रहे ब्लैक, 62 सिलिंडरों के साथ तीसरी कक्षा पास शाहनवाज गिरफ्तार

सीट बदलने के बाद हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, हादसे से कुछ देर पहले ही डॉ. रामवीर राठी ड्राइविंग सीट पर बैठे थे। इससे पहले कार ऋषिराज भारद्वाज चला रहे थे।

तेज रफ्तार और झपकी बनी वजह
पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में तेज गति और ड्राइवर को झपकी आने की आशंका जताई जा रही है। सीओ सिटी जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी तक इस मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed