{"_id":"69b461be040031477506f8f6","slug":"illegal-pathology-lab-and-x-ray-unit-sealed-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-166962-2026-03-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अवैध पैथोलॉजी लैब और एक्स-रे यूनिट सील","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अवैध पैथोलॉजी लैब और एक्स-रे यूनिट सील
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अवैध रूप से संचालित नर्सिंग होम, पैथोलॉजी अन्य सेंटरों की जांच की गई। एक पैथोलॉजी लैब और एक एक्सरे यूनिट सील कर दी। आवश्यक दस्तावेज न मिलने पर कई चिकित्सकों को नोटिस जारी किए गए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार ने सदर बाजार क्षेत्र में स्थित श्री पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण किया। बताया कि वहां आवश्यक दस्तावेज एवं संबंधित अभिलेख मौके पर उपलब्ध नहीं पाए गए। मानकों का पालन नहीं होने के कारण उक्त लैब को सील कर दिया गया।
शामली रोड स्थित संचालित आयुष्मान हॉस्पिटल का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कुछ आवश्यक अभिलेख एवं व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर संबंधित संचालक को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
प्रेमपुरी क्षेत्र में स्थित भार्गव क्लीनिक का भी निरीक्षण किया गया। जहां कुछ आवश्यक दस्तावेज एवं मानकों से संबंधित कमियां पाए जाने पर क्लीनिक संचालक को नोटिस जारी करते हुए स्पष्टीकरण मांगा गया। इसके अलावा मीनाक्षी चौक स्थित पल्स डायग्नोस्टिक सेंटर की एक्सरे यूनिट का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान एक्सरे संचालन से संबंधित आवश्यक अनुमति एवं दस्तावेज पूर्ण रूप से उपलब्ध न पाए जाने के कारण एक्सरे यूनिट को सील कर दिया गया। संचालक को नोटिस जारी कर आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।
इसी क्षेत्र में स्थित अंसारी पैथोलॉजी लैब का भी निरीक्षण किया गया। जहां निरीक्षण के दौरान आवश्यक अभिलेखों में कमियां पाए जाने पर लैब संचालक को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया।
Trending Videos