सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: डेढ़ हजार के लिए चली गई दो मासूम सहित चार की जान

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:46 AM IST
विज्ञापन
crime news
सरवट में घटना के बाद मौके पर पहुंचे सैकड़ो लोग फोटो संवाद
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सरवट की गली नंबर छह में मातम पसरा है। डेढ़ हजार रुपये की ईदी के विवाद में रिश्तों की माला के मोती बिखर गए। पेंटर इरशाद का पूरा परिवार मौत की नींद सो गया। पड़ोसियों ने दिन में समझाने की कोशिश की लेकिन बात नहीं बनी। देर रात तक पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद आवाज आनी बंद हो गई। सुबह दरवाजा नहीं खुला। परिवार, पड़ोसी और पुलिस भी भी हैरान रह गई।
Trending Videos

चार दिन पहले भोकरहेड़ी से आई पेंटर की बहन सोमवार को अपने घर चली गई थी। इसके बाद पति-पत्नी के विवाद और हंगामा होने लगा। पड़ोस के लोगों ने बताया कि बहन को ईदी देना इरशाद के लिए मुसीबत बन गया था। उसके ससुराल वालों ने आकर हंगामा किया और मारपीट की।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोहल्ले के लोगों ने उन्हें समझाया तो उनके साथ भी अभद्रता की गई। सोमवार देर रात इरशाद के घर से पति-पत्नी की आवाज आती रही। पड़ोसी इनाम बताते हैं कि सुबह लगभग तीन बजे के बाद आवाज आनी बंद हो गई। सुबह लगभग पौने बारह बजे तक न इरशाद बाहर नहीं निकला और न ही घर से आवाज आई तो उसका भाई नौशाद व अन्य पड़ोसी किसी तरह घर पहुंचे थे। चार बजे से दोपहर के बारह तक के बीच आठ घंटे के सन्नाटे के बाद इस परिवार के सदस्यों की मौत का मामला सामने आया तो क्षेत्र के लोगों मौके की ओर दौड़।
चंद मिनटों में सैकड़ों लोग एकत्र हो गए थे। मृतका नोरीन की बहन अर्शी का कहना था कि उनकी बहन ने एक माह पहले ही बेटी को जन्म दिया था। उसकी बहन व जीजा में 1500 रुपये ईदी के रूप में ननद को देने पर विवाद हुआ था। आरोप लगाया कि सोमवार को उनकी बहन के साथ मोहल्ले में मारपीट की गई थी। मंगलवार को भी उन्हें घर में घुसने नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed