सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   electricity news

Muzaffarnagar News: तीन दिन तक नहीं कटेगा कनेक्शन

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
electricity news
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। प्रीपेड स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं का बैलेंस नेगेटिव होने के बाद भी अतिरिक्त तीन दिन का समय मिलेगा। रिचार्ज न कराने पर उसके बाद ही बिजली काटी जाएगी। रिचार्ज करने के दो घंटे के भीतर ही बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। विद्युत दरों में दो प्रतिशत की विशेष छूट दी जाएगी।
Trending Videos

द्वारिका सिटी स्थित कार्यालय पर ऊर्जा निगम के मुख्य अभियंता विनोद कुमार गुप्ता ने पत्रकारों को बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर व्यवस्था में उपभोक्ताओं को जमानत राशि जमा कराने की आवश्यकता नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपभोक्ता किसी भी समय अपना बिजली बिल स्वयं जांच सकते हैं। अपना प्रीपेड बैलेंस हमेशा पॉजिटिव बनाए रखना होगा, जिससे बिजली आपूर्ति बाधित न हो। यह प्रयास किया जा रहा है कि बैलेंस समाप्त होने पर रिचार्ज के बाद लगभग दो घंटे में कनेक्शन पुनः बहाल कर दिया जाए। उन्होंने बताया कि जनपद में 87446 एवं शामली में 116081 स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed