सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Meerapur By Election: Voting tomorrow, Polling parties leave for polling boths

Meerapur By Election: मतदान कल-पोलिंग पार्टियां रवाना, नेताओं ने खूब चलाए शब्द बाण, अब जनता के हाथ में कमान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: डिंपल सिरोही Updated Tue, 19 Nov 2024 03:50 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश की नौ विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं। इनमें मीरापुर विधानसभा सीट पर मतदान होना है। इसके लिए जिले की सीमाओं पर पुलिस प्रशासन की पैनी नजर है।  

Meerapur By Election: Voting tomorrow, Polling parties leave for polling boths
मीरापुर में पोलिंग पार्टियां रवाना - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

मीरापुर विधानसभा सीट पर बुधवार को होने वाले मतदान के लिए पोलिंग पार्टियां आज सुबह से ही रवाना होना शुरू हो गईं। सुबह मतदान कर्मी नवीन मंडी स्थल पर पहुंचे। सभी ने चुनाव संबंधित सामग्री प्राप्त की। चुनाव प्रेक्षक व डीएम उमेश मिश्रा ने मौके पर पहुंच कर व्यवस्था का जायजा लिया।

Trending Videos


328 पोलिंग पार्टियां रवाना
उप चुनाव के लिए 328 पोलिंग पार्टियां रवाना हुई हैं। चुनाव के लिए प्रत्येक बूथ पर चार कर्मचारी मौजूद रहेंगे। डीएम उमेश मिश्रा ने बताया कि मतदान के लिए कर्मचारी रवाना हो गए हैं। बातों पर बैरिकेडिंग करा दी गई है। बुधवार सुबह मतदान होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिले की सीमा को किया सील, चप्पे चप्पे पर पैनी नजर
उपचुनाव के लिए होने वाले मतदान को शांतिपूर्वक व सकुशल कराने के लिए मेरठ, बिजनौर व हरिद्वार जनपद की सीमा को सील कर दिय गया है। एसएसपी अभिषेक सिंह ने पुलिस लाइन में पुलिस व अर्द्धसैनिक बलों के अधिकारियों को चुनाव आयोग के निर्देशों की जानकारी देकर मतदान निष्पक्ष कराने के साथ ही शरारती तत्वों से सख्ती से निबटने के आदेश दिए।

छह जोन  में बांटा जिला, इन मतदान केंद्रों पर रहेगी नजर
जिले को छह जोन, 33 सेक्टरों में बांटा गया है। कुल 151 मतदान केंद्र व 328 मतदान स्थल हैं। इनमें छह मतदान केंद्र वनरेबल व 95 क्रिटिकल हैं।

Meerapur By Election: Voting tomorrow, Polling parties leave for polling boths
रोड शो में अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला
दिग्गजों ने चलाए शब्दबाण, अब जनता संभालेगी कमान
मीरापुर विधानसभा के उप चुनाव प्रचार के आखिरी दिन सियासी दिग्गजों ने मीरापुर में ताकत झोंक दी। पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, रालोद अध्यक्ष एवं केंद्रीय राज्यमंत्री जयंत सिंह, एआईएमआईएम के प्रमुख असुद्दीन ओवैसी और आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर ने एक-दूसरे पर खूब शब्दबाण चलाए। वहीं चुनाव प्रचार थमते ही अब जनता के हाथ में हार-जीत की कमान है।

अखिलेश बोले-भाजपा और सहयोगी घबरा रहे
चुनाव प्रचार के आखिरी दिन पूर्व सीएम अखिलेश यादव देर देहरादून के रास्ते देर शाम रोड शो के लिए जौली पहुंचे। प्रचार का समय कम होने के कारण बस की छत से कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि पीडीए की ताकत से भाजपा और उसके सहयोगी घबरा गए हैं।

Meerapur By Election: Voting tomorrow, Polling parties leave for polling boths
रोड शो निकालते जयंत सिंह। - फोटो : अमर उजाला

जयंत चाैधरी ने नाैजवानों की नव्ज पर रखा हाथ
केंद्रीय राज्यमंत्री एवं रालोद अध्यक्ष जयंत सिंह ने मनफोड़ा गांव से कारों के काफिले के साथ रोड शो निकाला। नूनीखेड़ा, कुतुबपुर, मीरापुर, कासमपुर खोला, गंगदासपुर, बेहड़ा सादात समेत अन्य गांवों से गुजरे। रालोद अध्यक्ष ने कहा कि किसान, मजदूरों और नौजवानों की हर समस्या का समाधान सरकार करेगी।

ककराैली में मंच से जमकर गरजे ओवैसी
ककरौली की जनसभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (एआईएमआईएम) के अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव पर खूब तंज कसे। समाजवादी पार्टी और भाजपा एक सिक्के के दो रुख है। 

चंद्रशेखर ने जतना से किया वादा, गुर्जरों का दिल जीत गए
मीरापुर में आसपा अध्यक्ष चंद्रशेखर ने कहा कि वह हमेशा गुर्जरों के सम्मान की लड़ाई लड़ते रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed