{"_id":"69b9925681102c8c95092519","slug":"muzaffarnagar-ips-officer-ramnik-tyagi-marries-nagaland-s-lika-achumi-2026-03-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar: आईपीएस रमणीक की दुल्हनिया बनी नागालैंड की लिका अचुमि, पूर्व मंत्री हुए शामिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar: आईपीएस रमणीक की दुल्हनिया बनी नागालैंड की लिका अचुमि, पूर्व मंत्री हुए शामिल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 17 Mar 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
सार
मुजफ्फरनगर के आईपीएस अधिकारी रमणीक त्यागी ने नागालैंड की पुलिस अधिकारी लिका अचुमि से विवाह किया। चरथावल में आशीर्वाद समारोह आयोजित हुआ।
दूल्हा व दुल्हन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) 2021 में चयनित आईपीएस अधिकारी और मुजफ्फरनगर जनपद के चरथावल निवासी रमणीक त्यागी ने नागालैंड की रहने वाली लिका अचुमि के साथ विवाह कर लिया।
Trending Videos
नागालैंड में हुई मुलाकात
रमणीक त्यागी की तैनाती नागालैंड में है, जहां उनकी मुलाकात दीमापुर निवासी लिका अचुमि से हुई। लिका भी नागालैंड पुलिस सेवा में कार्यरत हैं। दोनों के बीच बढ़ी नजदीकियों के बाद परिवारों की सहमति से शादी का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
UPSC में हासिल की थी 437वीं रैंक
रमणीक त्यागी को यूपीएससी 2021 परीक्षा में देशभर में 437वीं रैंक मिली थी, जिसके आधार पर उन्हें आईपीएस कैडर मिला।
आशीर्वाद समारोह में जुटे गणमान्य लोग
मंगलवार रात चरथावल में आयोजित आशीर्वाद समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।
रमणीक त्यागी को यूपीएससी 2021 परीक्षा में देशभर में 437वीं रैंक मिली थी, जिसके आधार पर उन्हें आईपीएस कैडर मिला।
आशीर्वाद समारोह में जुटे गणमान्य लोग
मंगलवार रात चरथावल में आयोजित आशीर्वाद समारोह में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए। इस मौके पर पूर्व मंत्री योगराज सिंह भी नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देने पहुंचे।