सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Muzaffarnagar Premier League: List of 189 players, this player of India Under-19 will also play

Muzaffarnagar Premier League: 189 खिलाड़ी तैयार, इंडिया अंडर-19 का ये खिलाड़ी भी खेलेगा, रोमांचक होगा ऑक्शन

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: मोहम्मद मुस्तकीम Updated Mon, 19 Jan 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: एमपीएल के दूसरे सीजन में 12 टीमों में 132 खिलाड़ी शामिल होंगे। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन ऑक्शन जल्द कराएगा। इंडिया अंडर-19 खेल चुके मोहम्मद अमान भी खेलेंगे। ऑक्शन की तारीख जल्द घोषित की जाएगी। 

Muzaffarnagar Premier League: List of 189 players, this player of India Under-19 will also play
मोहम्मद अमान। - फोटो : Twitter
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

मुजफ्फरनगर प्रीमियर लीग सीजन-2 के ऑक्शन की तैयारियां शुरू हो गई हैं। लीग के लिए 189 खिलाड़ियों की सूची तैयार की गई। 12 टीमों में 132 खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इंडिया अंडर-19 टीम में दमखम दिखा चुके मोहम्मद अमान भी इस बार खेलते हुए नजर आएंगे।

Trending Videos


पिछले दिनों चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में मुजफ्फरनगर के 164, सहारनपुर से 35, शामली से 62 और मेरठ से 23 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था। एमपीएल के सचिव मनोज पुंडीर ने बताया कि इस सीजन में कुल 12 टीमें भाग ले रही हैं और लीग के दौरान 33 मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आयोजन कमेटी ने ट्रायल के बाद खिलाड़ियों की सूची तैयार कर ली है। दूसरे सीजन को और अधिक धमाकेदार बनाने की योजना है। जूनियर टीमों के अलावा बोर्ड ट्रॉफी में हिस्सा ले चुके खिलाड़ी दमखम दिखाते नजर आएंगे। इस बार रणजी ट्रॉफी और आईपीएल के खिलाड़ियों के भी हिस्सा लेने की संभावना है। टीम मैनेजमेंट खिलाड़ियों से संपर्क कर रही हैं। एमपीएल के अध्यक्ष भूपेंद्र यादव, उपाध्यक्ष कुशल पाल सिंह एवं अरविंद भारद्वाज, कोषाध्यक्ष संजय शर्मा ने बताया कि जल्द ही ऑक्शन की तिथि घोषित कर दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed