सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Outrage over removal of word Jat in Maharaja Surajmal statue controversy

Muzaffarnagar News: महाराजा सूरजमल प्रतिमा विवाद में जाट शब्द हटाने पर नाराजगी

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2026 12:52 AM IST
विज्ञापन
Outrage over removal of word Jat in Maharaja Surajmal statue controversy
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। महाराजा सूरजमल की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में जाट शब्द अंकित बोर्ड हटाने को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। इस घटना के विरोध में जाट महासभा मुजफ्फरनगर ने सोमवार को महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है। महासभा के अध्यक्ष धर्मवीर बालियान ने बताया कि प्रशासन ने जाट शब्द वाला बोर्ड हटाने के बाद ही कार्यक्रम की अनुमति दी। उन्होंने इसे समाज के स्वाभिमान पर आघात बताया। बालियान ने प्रश्न उठाया कि जब जाति के आधार पर आरक्षण और पहचान दी जाती है, तो अपने पूर्वजों के नाम के साथ जाति लिखने पर आपत्ति क्यों हुई। उन्होंने कहा कि यह केवल जाट शब्द का नहीं, बल्कि आत्मसम्मान और अधिकारों का गंभीर प्रश्न है। यह बैठक सोमवार दोपहर 12 बजे उनके आवास पर होगी। इसमें संरक्षक मंडल, कार्यकारिणी सदस्य, युवा विंग, किसान मोर्चा और शिक्षा विंग सहित सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर रणनीति बनाने का आग्रह किया गया है। ब्यूरो
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed