{"_id":"6a514884a20803ef300e6262","slug":"swollen-rivers-submerged-crops-rain-poured-down-like-this-after-three-years-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-175533-2026-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: उफनाई नदियां, डूबी फसलें... तीन साल बाद इस तरह बरसा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: उफनाई नदियां, डूबी फसलें... तीन साल बाद इस तरह बरसा पानी
विज्ञापन
खतौली में बुआड़ा मार्ग अंडरपास में हुआ जलभराव। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर/पुरकाजी/मीरापुर/मोरना। मौसम के बदले मिजाज ने मुश्किलें खड़ी कर दी है। चौबीस घंटे में 151.8 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। तीन साल बाद लगातार 414.3 मिमी बरसात का रिकॉर्ड बना। इससे पहले 1993 में भी इसी तरह बारिश हुई थी। शुक्रवार को दोपहर बाद बारिश थम गई लेकिन काली, सोलानी, बाणगंगा और हिंडन नदी का जलस्तर बढ़ने से हजारों बीघा फसलें जलमग्न हो गई। प्रशासन की ओर से कलेक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। डीएम उमेश मिश्रा और एसएसपी संजय वर्मा ने पुरकाजी खादर क्षेत्र का निरीक्षण किया।
शुक्रवार को जिले में 151.8 मिमी बरसात हुई है। इस साल अब तक जुलाई माह में कुल 414.3 मिमी बरसात रिकॉर्ड हो चुकी है। गन्ना शोध संस्थान के आंकड़ों की माने तो इससे पहले साल 2023 में पांच से 13 जुलाई तक लगातार 409.2 मिमी बरसात का रिकॉर्ड बन चुका है।
बारिश के करण अधिकतम तापमान 27.4 डिग्री और रात का न्यूनतम तापमान 24.5 डिग्री तक गिरा। काली नदी का जलस्तर चेतावनी बिंदू 235.300 मीटर पर पहुंच गया। जबकि खतरे का निशान 235.500 मीटर है।
विज्ञापन
रतनपुरी में काली नदी का पानी घरों तक आ जाने के कारण मीरु, शावेज, जावेद, इस्लामुदीन, राजन ने पशुओं सहित अपने परिजनों को अलग मकान में शिफ्ट करके मकान खाली कर दिए। मनसा देवी मंदिर की बाउंड्रीवाल भी क्षतिग्रस्त हो गई।
किसान संदीप सोम, श्रीओम, सतेंद्र सोम, अनुज कुमार, अरविंद सोम, सुभाषचंद, रविकांत, हरिओम, बिजेंद्र सिंह आदि किसानों ने खेतों में कई फुट पानी भरने से फसल को भी नुकसान हुआ है। एसडीएम खतौली ललित कुमार मिश्र और सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया।
पुरकाजी के गांव रामनगर, रजगल्लापुर, शेरपुर नगला, रतन पुरी, फरखपुर, भदोला, पांचली, शेरपुर, धुममनपुरी, भैंसलीवाला के रास्तों पर पानी आ जाने से गांव जलमग्न ही गए। सरकारी स्कूलों में भी पानी भर गया है। डॉ. गुलशन कुमार, याद राम प्रजापति, राजू प्रजापति, पोपेंद्र गुर्जर, रणधीर सिंह का कहना है कि पानी और बढ़ जाने से बाढ़ के हालात बन जाएंगे। जेई सिंचाई विभाग संजीव मलिक ने बताया कि बाढ़ चौकियों पर कर्मचारी अलर्ट हैं। करीब छह हजार क्यूसेक पानी है।
सरदार जोगेंद्र सिंह, सरदार बूटा सिंह, विक्की पंवार, बलविंदर सिंह चट्ठा ने डीएम से सोलानी नदी पर लगे लोहे के पुल को हटवाने की मांग की। उधर, एसडीएम रश्मि लांबा ने गंगा बैराज पहुंचकर जलस्तर की जानकारी ली।
एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध प्रताप सिंह, तहसीलदार सदर राधेश्याम गौड़, नायब तहसीलदार अमित कुमार मौजूद रहे।
-- -- -- -- -- -
गंगा बैराज का इस तरह बढ़ा जलस्तर
मीरापुर। शुक्रवार दोपहर गंगा नदी के अपस्ट्रीम 221.50 मीटर व डाउनस्ट्रीम में 218.60 मीटर की माप दर्ज की गई। वही गंगा नदी के निस्सारण की 63278 क्यूसेक माप दर्ज की गई। अतिरिक्त जल मध्य गंगनहर में करीब 3750 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार से सुबह करीब 8 बजे 58638 क्यूसेक जल और छोड़ा गया जो कि शुक्रवार रात गंगा बैराज पर जलस्तर और बढ़ने की संभावना है।
-- -- --
वर्जन
जिले में चौबीस घंटे में 151.8 मिमी बरसात रिकॉर्ड की गई। जुलाई माह में अब तक 414.3 मिमी बरसात का रिकॉर्ड बना। साल 2023 में पांच से 13 जुलाई तक लगातार 409.2 मिमी बरसात हुई थी। इससे पहले 1993 में इतनी बारिश हुई थी। - केशव कुमार, गन्ना शोध संस्थान
-- -- -
कलेक्ट्रेट में बनाया गया कंट्रोल रूम
एडीएम वित्त एवं राजस्व अनिरुद्ध सिंह ने बताया कि काली नदी क्षेत्र का भ्रमण कर जानकारी ली गई है। किसी भी प्रकार की आपात स्थिति, जलभराव और अन्य समस्याओं की सूचना के लिए कंट्रोल रूम बनाया गया। दूरभाष नंबर 9412210080 पर सूचनाएं दी जा सकती है।