सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Two youths arrested for creating ruckus on the road during a wedding and throwing currency notes, vehicle seized

Muzaffarnagar News: शादी में सड़क पर हुड़दंग कर नोट उड़ाने वाले दो युवक गिरफ्तार, वाहन सीज

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Two youths arrested for creating ruckus on the road during a wedding and throwing currency notes, vehicle seized
चरथावल में थार गाड़ी पर चढ़कर स्टंट करते युवक स्रोत वीडियो - फोटो : Archive
विज्ञापन
चरथावल। कस्बे में थानाभवन मार्ग पर लकड़ी मंडी में शादी के दौरान थार गाड़ी से हुड़दंग करने और सरेराह नोट उड़ाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों के कार को कब्जे में लेकर सीज कर दिया।

रविवार रात को शादी समारोह के दौरान बैंक्वेट हॉल के पास लकड़ी मंडी में कारों के काफिले के साथ युवक शादी की खुशियों में झूम रहे थे। इसी दौरान लाल रंग की थार गाड़ी में सरवट निवासी अमजद और हारिश झूमते हुए मुख्य मार्ग पर नोट उड़ाने में मशगूल दिखे। सड़क पर जाम लग गया। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

चरथावल बाहरी छोर पर थाना भवन मार्ग व्यस्ततम मार्गों में गिना जाता है। शादी में युवकों के हुड़दंग के कारण सड़क पर जाम लग गया। लेकिन खुलेआम बराती सड़क पर नोट उड़ाते रहे। सड़क पर काफी देर तक जाम के कारण वाहनों का लंबा काफिला लग गया।
विज्ञापन
Trending Videos

घटना का वीडियो वायरल हुआ, तो पुलिस हरकत में आई। सोमवार को पुलिस ने वीडियो के आधार पर चिह्नित कर सिविल लाइन क्षेत्र के सरवट से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ सदर रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि थार कार को कब्जे में लेकर एमवी एक्ट की धारा 207 में सीज किया गया है।

चरथावल में थार गाड़ी पर चढ़कर स्टंट करते युवक स्रोत वीडियो

चरथावल में थार गाड़ी पर चढ़कर स्टंट करते युवक स्रोत वीडियो- फोटो : Archive

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed