सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   UP Board 10th 12th Result: Vansh Saini in 10th and Aryan Pundir in 12th topped Muzaffarnagar district

UP Board 10th 12th Result: दसवीं में वंश सैनी और 12वीं में आर्यन पुंडीर ने किया मुजफ्फरनगर टॉप, ऐसे पाई सफलता

अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर Published by: Mohd Mustakim Updated Thu, 23 Apr 2026 07:22 PM IST
विज्ञापन
सार

Muzaffarnagar News: हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में मुजफ्फरनगर जिले के बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया है। सभी स्कूलों में रिजल्ट अच्छा रहा। स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल है। टॉपर वंश और आर्यन का कहना है कि पूरे साल अनुशासन के साथ पढ़ाई करने से सफलता मिली। 

UP Board 10th 12th Result: Vansh Saini in 10th and Aryan Pundir in 12th topped Muzaffarnagar district
टॉपर वंश सैनी और आर्यन पुंडीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

यूपी बोर्ड के नतीजे जारी होते ही छात्र-छात्राओं के बीच खुशियां छा गई। दसवीं में कुंवर जगदीश प्रसाद इंटर कॉलेज के छात्र वंश सैनी ने 96.83 प्रतिशत अंक हासिल कर जिला टॉप किया। 12वीं कक्षा के नतीजों में दयानंद गुरुकुल इंटर कॉलेज बिरालसी का छात्र आर्यन पुंडीर 90.40 प्रतिशत अंक हासिल कर पहले स्थान पर रहा। टॉप टेन मेरिट में कड़ी प्रतिस्पर्धा रही और कुल 32 छात्र-छात्राओं ने कब्जा किया। पहले पायदान पर भले ही बेटे रहे हो लेकिन मेरिट में बेटियां भी कम नहीं रहीं।
Trending Videos

 

छात्र वंश सैनी को यूपी बोर्ड की प्रदेश की मेरिट में भी 19वां स्थान मिला है। होनहार ने कुल 581 अंक हासिल किए। सरस्वती शिशु मंदिर केशवपुरी की छात्रा पलक सैनी 94.33 प्रतिशत अंकों के साथ मेरिट में दूसरे और आर्य एकेडमी इंटर कॉलेज शाहपुर की छात्रा शिया 93.67 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की मेरिट में तीसरे स्थान पर रहीं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड की 12वीं कक्षा के नतीजों में पहले स्थान पर रहे आर्यन पुंडीर को कुल 452 अंक हासिल हुए। जनता इंटर कॉलेज भोपा की छात्रा सानवी और लाला जगदीश प्रसाद एसवीएम इंटर कॉलेज के छात्रा हर्षित जैन 90 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। डीएवी पब्लिक स्कूल बुढ़ाना के निशांत कश्यप और दयानंद इंटर कॉलेज बुढ़ाना के ही वंश सिंघल ने 89.40 प्रतिशत अंक हासिल कर संयुक्त रूप से तीसरा स्थान पाया।
 

दसवीं में 36वां और 12वीं में 26वां स्थान
जनपद से 12वीं की परीक्षा के लिए 27307 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया था। इनमें से 26595 ने परीक्षा दी। नतीजों में 22314 छात्र-छात्राएं उत्तीर्ण हुए। कुल परिणाम 83.90 प्रतिशत रहा। प्रदेश में जिले को 26वां स्थान मिला। दसवीं में 29156 छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया। इनमें से 27941 ने परीक्षा दी। कुल 25345 उत्तीर्ण हुए, परीक्षा परिणाम 90.71 प्रतिशत रहा। प्रदेश की मेरिट में 36वां स्थान मिला। पिछले साल 10वीं के नतीजों में जिले का प्रदेश की मेरिट में 17वां स्थान रहा था। इस बार नतीजों में गिरावट रही। जबकि इंटर में पिछले साल भी 26वां ही स्थान रहा था। 

घंटों पढ़ने से बेहतर...विषय को समझें और जान लगा दें : पुंडीर
बिरालसी गांव में छोटी जोत के किसान संजू पुंडीर के घर जमाने भर की खुशियां छाई हुई हैं। बेटे आर्यन पुंडीर ने इंटरमीडिएट विज्ञान वर्ग में 90.40 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में प्रथम स्थान हासिल किया है। बिना कोचिंग अपने दम पर की गई कड़ी मेहनत से यह कामयाबी हासिल की। अगला लक्ष्य भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित होकर देश की सेवा करना है। होनहार का कहना है कि पढ़ाई में घंटों पढ़ना मायने नहीं रखता। विषय को समझना जरूरी होता है। उन्होंने प्रतिदिन आठ से दस घंटे पढ़ाई को समर्पित किया, लेकिन यह पढ़ाई केवल रटने की नहीं, बल्कि समझ विकसित करने की थी। उन्होंने किसी भी प्रकार के ट्यूशन का सहारा नहीं लिया।
 

भविष्य की राह : बीटेक के बाद यूपीएससी
पुंडीर ने अपनी आगे की योजना को भी स्पष्ट किया है। वह पहले दिल्ली यूनिवर्सिटी से बीटेक करेंगे और उसके बाद यूपीएससी की परीक्षाओं की तैयारी में जुट जाएंगे। वह न केवल अकादमिक रूप से मजबूत बनना चाहते हैं, बल्कि प्रशासनिक सेवा के लिए आवश्यक तकनीकी और विश्लेषणात्मक कौशल भी विकसित करना चाहते हैं। आर्यन पुंडीर के पिता संजु पुंडीर किसान हैं और उनकी माता सपना पुंडीर गृहिणी हैं। छात्र की बहन ने भी 10वीं की परीक्षा दी और प्रथम श्रेणी से पास की है।

ये भी देखें...
UP Board 10th 12th Result: शामली में 10वीं में अश्वनी और 12वीं में अनंत बने टॉपर, दोनों एक ही स्कूल के छात्र
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed