{"_id":"69ee5d904a754d3a9c08f03a","slug":"firing-on-two-youths-working-in-the-field-panic-spread-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-170095-2026-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: खेत में कार्य कर रहे दो युवकों पर फायरिंग, दहशत फैली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: खेत में कार्य कर रहे दो युवकों पर फायरिंग, दहशत फैली
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
खतौली। खेत में गन्ना काट रहे दो युवकों पर फायरिंग की गई। दोनों युवक बाल-बाल बचे। अचानक हुई फायरिंग से दहशत फैल गई तथा सड़क के दोनों ओर राहगीर रुक गए। गोलियों की आवाज सुनकर खेतों में कार्य कर रहे लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। इस दौरान आरोपी युवक भाग निकले।
जसौला मार्ग पर गांव शाहपुर और अतरपुरा के बीच शाहपुर निवासी लक्ष्य तथा आशीष खेत में गन्ना काट रहे थे। इसी दौरान दोनों युवक एक नलकूप पर पानी पीने के लिए पहुंचे तो इसी दौरान एक कार तथा चार पांच बाइकों पर सवार होकर आए युवकों ने दोनों युवकों पर फायरिंग कर दी।
दोनों युवक जान बचाकर खेतों की ओर भागने लगे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों युवकों पर भागते समय भी फायरिंग की गई। इसी दौरान गांव शाहपुर के दो युवक वंश और वंशु खतौली की ओर आ रहे थे। वह भी फायरिंग की चपेट में आने से बचे।
अचानक हुई फायरिंग से शाहपुर और अतरपुरा के अलावा खेतों में कार्य कर रहे लोगों में दहशत फैल गई। लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। लोगों को अपनी ओर आता देख कर आरोपी युवक अपने वाहनों से रजबहे की पटरी से होते हुए गांव मढ़करीमपुर की ओर भाग गए।
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि 15 से 20 राउंड फायरिंग हुई है। इस संबंध में लक्ष्य ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने बताया कि गांव शाहपुर निवासी लक्ष्य की तहरीर पर बहादरगढ़ निवासी अवनीश तथा अज्ञात के हमलावरों खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X