{"_id":"69f10e51fd01a9516904846d","slug":"court-news-muzaffarnagar-news-c-14-1-mrt1062-1173112-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: समीर हत्याकांड में दोषियों की अपील पर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: समीर हत्याकांड में दोषियों की अपील पर हाईकोर्ट में आज होगी सुनवाई
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता समीर की हत्या के मामले में फांसी की सजा के विरुद्ध तीन गुनहगारों की ओर से उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की गई। इस प्रकरण में सुनवाई के लिए बुधवार को खंडपीठ में सुनवाई के लिए सूचीबद्ध किया गया है।
छह अप्रैल को समीर हत्याकांड में अपर सत्र न्यायालय (एफटीसी कोर्ट संख्या-3) के पीठासीन अधिकारी रवि कुमार दिवाकर ने तीन मुजरिमों को फांसी एवं एक-एक दोषी को सात साल के कारावास से दंडित किया था। इस प्रकरण में मृत्युदंड की सजा पाने वाले सिंगोल अल्वी के अलावा सोनू उर्फ रिजवान और शालू उर्फ अरबाज की ओर से प्रयागराज उच्च न्यायालय में अपील दाखिल की। कोर्ट संख्या 49 में दूसरे और तीसरे क्रम में दोनों अपील सुनवाई के लिए सूचीबद्ध की गई हैं।
यह था मामला : शहर कोतवाली के मोहल्ला लद्दावाला निवासी अधिवक्ता समीर सैफी (28) की सात साल पहले अपहरण के बाद रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी गई थी। 15 अक्टूबर 2019 को अपने चेंबर के उद्घाटन के बाद शाम को वह संदिग्ध हालात में लापता हो गए थे। भोपा थाना क्षेत्र के सीकरी से शव बरामद हुआ। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने अधिवक्ता के दोस्त सिंगोल अल्वी को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ था। इसमें अल्वी का चालक सोनू उर्फ रिजवान, नौकर शालू उर्फ अरबाज एवं दिनेश की संलिप्तता उजागर हुई थी। अदालत ने चारों दोषियों को सजा सुनाई थी।
Trending Videos

कमेंट
कमेंट X