सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   crime news

Muzaffarnagar News: पुलिस पर पथराव करने वाले आठ आरोपी पकड़े

Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 01:07 AM IST
विज्ञापन
crime news
विज्ञापन
खतौली। गांव रुकनपुर में दो पक्षों में विवाद व पथराव की सूचना पर पहुंची पुलिस पर पथराव करने के मामले में एक महिला सहित आठ आरोपी पकड़े गए है। पुलिस ने उनका चालान किया है।
Trending Videos

गांव रुकनपुर में दो पक्षों में पथराव की जानकारी मिलने पर पुलिस गांव पहुंची थी, मगर पुलिस पर भी पथराव किया किया गया था। इस मामले में हेड कांस्टेबल मोमराज ने थाने में प्राथमिकी दर्ज कराते हुए बताया था कि गांव में झगड़े की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची पथराव कर रहे लोगों को समझाने का प्रयास किया तो उन्होंने पुलिस पर जान से मारने की नीयत से पथराव कर दिया। जिसमें पुलिस कर्मी बाल-बाल बचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने किसी प्रकार स्थिति को संभाला तथा पथराव में दोनों पक्षों से घायल हुए नौ लोगों को सीएचसी में उपचार के लिए पहुंचाया था। पुलिस ने पथराव की घटना में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी थी।
कोतवाली पुलिस ने बताया कि पथराव की घटना में नामजद वांछित आरोपी मनीष, आलोक, नीरज, विनोद देवी, अमित, अनुज, आदित्य व रितिक को उनके आवास से गिरफ्तार कर चालान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed